बेनीपुर। बहेड़ा थाना पुलिस ने शिवराम गांव में मारपीट व लूटपाट करने के आरोप में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया (Deadly attack in Darbhanga’s Bahera) है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम ने बताया कि शिवराम गांव के राम देव यादव की पत्नी राम रेखा देवी ने थाना में आवेदन देकर मार-पीट व लूटपाट करने का आरोप मनीगाछी थाना क्षेत्र के दहौड़ा गांव के राजा यादव, शिवराम गांव के संजय यादव, पूजा देवी सहित दो तीन अज्ञात व्यक्ति की ओर से जान से मारने, घर में लूट-पाट कर एक लाख रूपये की गहना एवं महाजन के लिए रखे एक लाख दस हजार रुपए लूट लेने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाया है।






पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीगाछी थाना क्षेत्र के दहौड़ा गांव निवासी अशोक यादव, आशीष यादव,राजा यादव, सकतपुर थाना क्षेत्र के फूलवरीया गांव के लाल बाबू यादव, बाबूबड़ही से रंजन यादव एवं शिवराम गांव से पूजा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।








