spot_img

बिहार एमएलसी की सभी 24 सीटों पर 201 उम्मीदवार, कौन लड़ रहा किस पार्टी और कहां से, पढ़िए पूरी लिस्ट

spot_img
- Advertisement -

बिहार में चार अप्रैल को स्थानीय प्राधिकार से बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

24 सीटों पर 201 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। इनमें 23 महिलाएं, जबकि 178 पुरुष उम्मीदवार हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 मार्च है। वोटों की गिनती सात अप्रैल को होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सावधान! अब ऊबर की हर राइड होगी रिकॉर्ड, एम्बुलेंस भी मिलेगी, जानें कैसे

सर्वाधिक 16 उम्मीदवारों ने मुंगेर-जमुई-शेखपुरा-लखीसराय सीट पर नामांकन किया है। पटना सीट पर सात ने नामांकन दाखिल दिया है। नालंदा से पांच, गया- जहानाबाद-अरवल से पांच, औरंगाबाद से आठ, भोजपुर-बक्सर से दो, रोहतास-कैमूर से 10, सारण से 9, सीवान से 9, गोपालगंज से 6, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुज्जफरपुर एवं वैशाली सीटों से 7-7 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

सीतामढ़ी-शिवहर सीट से 5, औरंगाबाद से 14, समस्तीपुर से 8, बेगूसराय-खगड़िया से 12, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से 14, भागलपुर-बांका से 7, मधुबनी से सात, पूर्णिया-अररिया-सुपौल से 8 और कटिहार से 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

राजद के उम्मीदवार
राजद ने पटना से कार्तिकेय कुमार, भोजपुर, बक्सर से अनिल सम्राट, गया से रिंकू यादव, नालंदा से वीरमनी कुमार, रोहतास (कैमूर) से कृष्ण सिंह, औरंगाबाद से अनुज सिंह, सारण से सुधांशु रंजन पांडेय, सीवान से विनोद जायसवाल,

यह भी पढ़ें:  राजद के स्थापना दिवस पर बड़ा झटका: पोस्टर से गायब हुए ये 3 दिग्गज नेता, क्या है वजह?

दरभंगा से उदय शंकर यादव, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार रौशन, पश्चिमी चंपारण से सौरव कुमार, मुजफ्फरपुर से शंभु सिंह, वैशाली (हाजीपुर) से सुबोध राय, सीतामढ़ी (शिवहर) से कब्बू खिरहर, मुंगेर, जमुई, लखीसराय से अजय सिंह, कटिहार से कुंदन कुमार, मधुबनी से मेराज आलम, गोपालगंज से दिलीप सिंह, बेगूसराय/खगड़िया से मनोहर यादव, भागलपुर, सीपीआई से संजय यादव को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा के उम्मीदवार
औरंगाबाद से दिलीप कुमार सिंह, रोहतास-कैमूर से संतोष सिंह, सारण से धरमेंद्र कुमार सिंह, सीवान से मनोज कुमार सिंह, गोपालगंज से राजीव कुमार और पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, दरभंगा से सुनील चौधरी, समस्तीपुर से तरुण कुमार चौधरी, बेगूसराय-खगड़िया से रजनीश कुमार, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से नूतन सिंह, पूर्णिया-अररिया-किशनगंज से दिलीप जायसवाल और कटिहार से अशोक अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने 12 और पशुपति पारस की लोजपा ने एक सीट पर राजग की ओर से उम्मीदवार उतरा है।

जदयू के उम्मीदवार
जदयू ने पटना से वाल्मीकि सिंह, नवादा से सलमान रागिब, भोजपुर-बक्सर से राधाचरण साह, पश्चिमी चंपारण से राजेश राम, मुजफ्फरपुर से दिनेश प्रसाद सिंह, मुंगेर-जमुई-लखीसराय एवं शेखपुरा से संजय प्रसाद, भागलपुर-बांका से विजय कुमार सिंह व मधुबनी से विनोद कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। गया से मनोरमा देवी, नालंदा से रीना यादव तथा सीतामढ़ी-शिवहर से रेखा कुमारी को टिकट दिया गया है। मनोरमा देवी व रीना यादव जदयू की विधान पार्षद रही हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार में CO के तबादले से हड़कंप: क्या अब भूमि विवादों का तेजी से होगा निपटारा?

राजग को अपने ही घटक दलों से चुनौती मिल रही है। नीतीश सरकार में मंत्री मुकेश सहनी और सांसद चिराग पासवान ने कुछ सीटों पर उम्मीदवार उताकर राजग की मुसीबत बढाई है। कांग्रेस ने भी राजद से अलग होकर चुनाव में उम्मीदवार उतारा है। इससे न तो राजग और ना ही महागठबंधन इस चुनाव में एकजुट रह पाया है। राजग में कुछ सीटों पर बागी उम्मीदवारों ने दावा ठोक दिया है। इससे भाजपा की मुसीबत बढ़ने की संभावना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो की बड़ी खबर: कल से 6 KM और दौड़ेगी मेट्रो, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन!

Patna Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक विस्तारित खंड का उद्घाटन करेंगे। अब आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक 6 किलोमीटर की मेट्रो से#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder