spot_img

देख रहा हूं बढ़ती जा रही तेरी धिठाई, चल दे मुझे कल की आधी कमाई

spot_img
- Advertisement -


भाई जब से अपने सुशासन बाबू पटना में बइठै हैं यकींन नहीं हो रहा था कि जुर्म, बेइमानी,ठगी,घूसखोरी का यह जमाना आ जाएगा। लग तो यह रहा था कि स्वतंत्र देश का सपना फिर से साकार होगा सुशासन की शक्ल मे अपना गांधी फिर से आएगा। मगर ये हो ना सका। वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ में अब जाएगा। अन्ना की हुंकार सुनकर जब इस देश में हर कोई अन्ना बनने की ठानी थी तो लगा था कि घूसखोरी, बेईमानी की रथ अब अपनेआप रुक जाएगी मगर ये हो ना सका। रथ का दंभी राजा मृतप्राय सा, अपना शीश  झुका डाला और फिर हमारा बिहार हमारा देश,सही  मायने में स्वदेश अब तक  स्वतंत्र भारत नहीं कहला पाया।

- Advertisement -

दादा कहते हैं, गलत मार्ग  के सब  खिड़की-दरवाज़े  भेड दो, ख़त्म होगी यह घटा अंधेरी, अब  सूरज तुम  छटा बिखेर दो। मगर ये भी हो ना सका, दिख रहा। देख रहे हैं हम, भ्रष्टाचार, बेईमानों  के चलते महंगाई  का यूं बढ़ जाना,आखें  फेर नहीं सकते अब हम,ए घुसखोरों अब सुन जाना, जहां भी देखो घुसखोरी-बेइमानी, तुम बहियां वहीं मुरेड़  दो, ख़त्म होगी यह घटा अंधेरी, अब सूरज तुम छटा बिखेर दो।

- Advertisement -

भ्रष्टाचार में दम ही कितना, बस आंखें जरा तरेर दो, भ्रष्टाचार से अजादी की जंग अब सब भारतवासी  छेड़ दो। तभी दादा एक खिस्सा सुनाते हैं दफ्तर का वहां जैसे ही एक कर्मी कार्यालय में आया, गुप डी पिउन पास आया, कटीली मुस्कान मुस्काया और फिर धीरे से चिल्लाया, शाब बहुत बहुत गरमा रहा है, और आपको तुरंत केबिन में बुला रहा है। मैं सोंचूं  क्या करूं, ये सुबह सुबह कौन सी आफत आई। जैसे ही साहब के कैबिन में गरदन घुसाया,  साहब ने फरमाया कहां है तू मेरे भाया, कल मेरे कक्ष में क्यों नहीं आया, देख रहा हूं बढ़ती जा रही तेरी धिठाई, चल दे-दे मुझे कल की आधी कमाई।

- Advertisement -

देख रहा हूं बढ़ती जा रही तेरी धिठाई, चल दे मुझे कल की आधी कमाई

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur storm: भागलपुर में 110 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, ब्लैक आउट-रेल सेवा ठप, जानिए ताजा हाल

Bhagalpur storm: भागलपुर में मंगलवार की रात ऐसी तबाही मची कि लोग सहम गए। रात 11.30 बजे के करीब आई भीषण आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया।

South Bihar Power Update: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब इस ऐप से मिलेंगी सभी सेवाएं, जानिए काम की ख़बर

South Bihar Power Update: साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL) ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज सेवाएं देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिजली बिल

Bihar का वो गैंगस्टर, जिसको पकड़ने के लिए 8 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 डीएसपी – एसटीफ तैनात, लेकिन… हाथ अब भी खाली, जानिए...

मोकामा गैंगस्टर: बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात सोनू सिंह अभी भी पकड़ से बाहर है। 24 मई को हुई गोलीबारी के बाद से फरार इस अपराधी की तलाश में आठ जिलो

Bihar Weather: IMD की चेतावनी, DARBHANGA, मधुबनी समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी, जानिए गर्मी से राहत कब?

बिहार मौसम: बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है, लेकिन साथ ही अलर्ट भी जारी किया है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों म