back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 28, 2025

दरभंगा जदयू ने कहा, जॉर्ज तुमको ना भूल पाएंगें…अधूरी लड़ाई हम लड़ेंगे

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। समाजवादी नेता, पूर्व रक्षा मंत्री व समता पार्टी के संस्थापक जॉर्ज फर्नांडिस  के निधन पर बुधवार को दरभंगा जिला जदयू की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते जिला अध्यक्ष सुनील भारती सहनी ने सबसे पहले जॉर्ज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए जिसके बाद उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते अपने नेता के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा।

- Advertisement -

शोक सभा को संबोधित करते श्री भारती ने कहा, पूर्व रक्षा मंत्री देश के कद्दावर समाजवादी नेता थे। उनके निधन से बिहार ही नहीं पूरे देशवासियों को गहरा सदमा पहुंचा है। उनका बिहार से गहरा नाता रहा है। इस दुनिया से उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। देश की राजनीति में उनका योगदान व उन्होंने जो समाज के लिए किया  वह सदैव याद रखा जाएगा।

- Advertisement -

श्री भारती ने कहा कि हम लोगों का यही संकल्प होगा कि जो उनका मार्ग दर्शन था और जो लोगों के हक की लड़ाई वे लड़े हम उन चीजों को कभी नहीं भूलें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

- Advertisement -

मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला प्रवक्ता एजाज अख्तर खां रूमी,  प्रो. विनय कुमार चौधरी, मदन प्रसाद राय, श्याम किशोर प्रधान, डॉ. राम मोहन झा, प्रो. अशोक सिंह, ई. दीपक सिन्हा, प्रदीप महतो, डॉ. भरत राय, अनिल बिहारी, राम बिलास मंडल, डॉ. रामप्रवेश पासवान, बृजेश सिंह, डॉ. मंजूर आलम, लाल बाबू साह, आजम हुसैन, प्रभात कुमार झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दरभंगा जदयू ने कहा, जॉर्ज तुमको ना भूल पाएंगें…अधूरी लड़ाई हम लड़ेंगे

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Lakhisarai Road Accident: लखीसराय में खूनी रफ्तार का कहर, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम!

Lakhisarai Road Accident: मौत का तांडव, रफ्तार का कहर! रविवार रात लखीसराय की सड़कों...

न्यू ईयर रिलीज: दिसंबर के आखिर से मनोरंजन का धमाकेदार आगाज, क्या-क्या होगा खास?

New Year Releases News: दिसंबर का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है और नए...

लखीसराय में भीषण Lakhisarai Accident: दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Lakhisarai Accident: नियति का क्रूर खेल, जो पल भर में जिंदगियों को लील गया।...

Lakhisarai Road Accident: लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, दो युवाओं की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

Lakhisarai Road Accident: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका अंदाजा किसी को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें