back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

सबकुछ लागे नया-नया: लखनऊ परिवर्तन चौक पर अवध जिमखाना क्लब की दीवार का रंग बदला, हरा पर चढ़ा गेरुआ

spot_img
- Advertisement - Advertisement

खनऊ के परिवर्तन चौक के निकट अवध जिमखाना क्लब की दीवार का रंग बदल दिया गया है। क्लब के पदाधिकारियों के निर्देश पर रविवार की सुबह हरा रंग की दीवार का रंग बदलकर गेरुआ किया गया।

- Advertisement -

जिमखाना क्लब की दीवार का रंग हरा हुआ करता था। बीती रात दो पेंटरों ने क्लब की दीवार को रंगना शुरू किया। अपराह्न तक हरा रंग की दीवार का रंग बदलकर गेरुआ कर दिया गया। दोनो पेंटरों को क्लब के प्रमुख पदाधिकारियों ने यह कार्य करने के निर्देश दिये थे। इस कार्य के एवज में पेंटरों को उनके मेहनत की राशि भी मिली है।

- Advertisement -

शहर के प्रतिष्ठित क्लबों में सम्मिलित जिमखाना क्लब की दीवार का रंग बदला तो आने जाने वाले लोगों के लिए ये आकर्षण का केन्द्र बन गया। जिमखाना क्लब के सामने से होकर गुजरने वाली सड़क शहर के प्रमुख मार्ग में शामिल है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का उधर से होकर गुजरना होता है। वहीं क्लब के निकट ही यूपी प्रेस क्लब, कचहरी, बारादरी मौजूद हैं।

- Advertisement -

जिमखाना क्लब से जुड़े पंकज ने बताया कि क्लब के ज्यादातर सदस्यों ने क्लब के बाहर की दीवार का रंग बदलने की मांग की थी। चुनाव के कारण दीवार के रंगरोगन का कार्य रुका था, जैसे ही चुनाव सम्पन्न हुआ दीवार की रंगाई हुई है। दीवार के रंग को बदलने का फैसला पदाधिकारियों के निर्देश पर ही हुआ है। अब दीवार बेहद सुंदर दिख रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Honda Activa की धूम: जनवरी 2026 में होंडा की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड!

Honda Activa: जनवरी 2026 में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार...

शिखर धवन की ग्रैंड वेडिंग: रोहित शर्मा और सुरेश रैना समेत इन दिग्गजों ने दी गब्बर को बधाई

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने हाल...

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें