spot_img

राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह का सपना पूरा कर रहीं हमारी मिथिला की बेटियां

spot_img
- Advertisement -

राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह का सपना पूरा कर रहीं हमारी मिथिला की बेटियां

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की ओर से आयोजित  पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 2018-19 में  ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की टीम अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वलीफाई करते पूर्वी क्षेत्र में महात्मा गांधी काशी विश्वविद्यालय वाराणसी को हराते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर संपूर्ण मिथिलांचलवासियों को जीत का तोहफा दिया है। जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए पूर्वी क्षेत्र से चार टीमें क्वालीफाई की जिसमें  प्रथम स्थान पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वितीय स्थान पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग तृतीय स्थान पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा व चतुर्थ स्थान पर महात्मा गांधी विश्वविद्यालय वाराणसी रही।

- Advertisement -

इस प्रतियोगिता में तेरह राज्यों की पैंतीस विश्वविद्यालय टीमें भाग ली थी। अब आगे  अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता पंद्रह फरवरी से फिर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय में आयोजित होगी। टीम प्रबंधक अशोक कुमार अरविंद ने देशज टाइम्स को बताया कि यह दूसरा मौका है कि हैंडबॉल महिला टीम अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की है।  राकेश कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय प्रतियोगिता में अपनी टीम का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

- Advertisement -

वहीं, मनीष राज ने बताया कि जिस खेल को हमलोगों ने स्टार्ट किया था कॉलेज लेवल पर आज वह पूरे विश्वविद्यालय का गौरव बना हुआ है। पूर्वी क्षेत्र में अपना डंका बजा रही है। उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि बहुत जल्द अखिल भारतीय प्रतियोगिता में मिथिला विश्वविद्यालय इतिहास रचेगी।  खिलाड़ियों को शाबाशी देते हुए कहा कि मिथिला की बेटी अब किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है और वह समय दूर नहीं है कि अखिल भारतीय प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान पर रहेगी और राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह का सपना पूरा हो के रहेगा।

राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह का सपना पूरा कर रहीं हमारी मिथिला की बेटियां

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis