
आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। विश्व कबीर विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय महंत संत मनमोहन साहेब को दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म व यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा इलाकों में फैली हुई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए संत मनमोहन साहेब को सुपौल जिला के पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दो सगी बहनों में छोटी बहन के साथ बाबा ने दुष्कर्म किया था फिर उसका वीडियो बनाकर उसके साथ लगातार यौन शोषण करता रहा।
बाबा ने लड़की की बड़ी बहन से भी 2016 में दुष्कर्म व ब्लैकमेल कर दोनों के साथ यौन शोषण करता रहा। बाबा राम रहीम को सजा मिलने के बाद दोनों बहनों ने हिम्मत जुटाकर कई जगह ईमेल के जरिए अपना कंप्लेंट दिया। इसके बाद मंगलवार को सुपौल के एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी को यह मेल प्राप्त हुआ इस बीच दोनों बहनों में से एक सुपौल पहुंच कर महिला थाना में आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस ने अपने आप के महंत व चेयरमैन बताता है को मधुबनी जिले के फुलपरास स्थित आश्रम से गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान पुलिस को देखते ही बाबा भागने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। मामला साल 2009 से ही शुरू हुआ था। दोनों सगी बहनों के पिता कबीर विचार मंच से जुड़े हुए थे। इस दौरान बाबा मनमोहन साहेब को लड़की के पिता अपने घर लुधियाना ले गए थे। दोनों बहनों से बाबा की मुलाकात भी हुई। इसी बीच बाबा ने एक बड़ा कार्यक्रम सुपौल के मरौना थाना इलाका के पंचभिंडा गांव में रखा था। जहां पीड़ित लड़की का पूरा परिवार भी पहुंचा था।

2010 में पहली बार बाबा ने दोनों सगी बहनों में छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद बाबा लगातार लुधियाना में जाकर उस लड़की से मिलता भी रहा। बाबा के द्वारा सगी बहन में बड़ी बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया लिया। बाबा के इस कुकृत की जानकारी दोनों बहनों ने भी शेयर नहीं किया लेकिन जैसे ही राम रहीम को सजा मिली तो बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को आप बीती सुनाई।

इसके बाद छोटी बहन ने भी अपनी बड़ी बहन को भी आप बीती बताई, बड़ी बहन आगे आकर कई जगह कंप्लेंट की इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार संत को जेल भेज दिया ही नहीं नेपाल में भी कई जगह पर आश्रम है। वहीं बाबा को लेकर इलाको में बाबा के चाहने वालों की ओर से गलत ढंग से फ़ंसाने की साजिश बताया जा रहा हैं तो कई लोग बाबा के इस कुकृत के खिलाफ बाबा को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।





You must be logged in to post a comment.