spot_img

बिरौल में बिहार दिवस की गाथा का गुणगान, बच्चों ने खाई कसम, बाल विवाह और दहेज मुक्त बनाएंगें अपना प्रदेश

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के मध्य विद्यालय हनुमाननगर संकुलाधीन प्राथमिक विद्यालय फकीरना में 110 वां बिहार दिवस समारोह बच्चों के बीच बड़े ही धूमधाम (Bihar Diwas saga glorified in Biraul) से मनाया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रातःकालीन प्रत्येक बच्चों के हाथ में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीति के विरुद्ध स्लोगन सहित जल जीवन हरियाली एवं नशा मुक्ति के स्लोगन के साथ प्रभात फेरी निकाला गया।

- Advertisement -

बच्चों की ओर से भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। प्रधान शिक्षिका नीलम कुमारी सहायक शिक्षक संतोष कुमार राम, प्रभात कुमार ठाकुर, खुशबू कुमारी सहित अब्दुल अहद ने बारी-बारी से बच्चों को प्राचीन बिहार से लेकर वर्तमान बिहार की परिदृश्य से अवगत कराते हुए कहा कि बिहार की अपनी गौरवशाली इतिहास रहा है।

देश में सर्वाधिक आईएएस बिहार ने ही दिया है। यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोगों की कर्मठता से देश में अलग पहचान कायम किया हैं। शिक्षकों ने दहेज प्रथा,बाल विवाह, नशामुक्ति सहित जल जीवन हरियाली पर विशेष चर्चा किया।

इस अवसर पर देश के प्रथम राष्ट्रपति बिहार निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्रसिद्ध लोकगायक भिखारी ठाकुर, दुनिया को शांति का संदेश देने वाले भगवान गौतम बुद्ध,भगवान महावीर एवं सिखों के दसवें गुरु गुरू गोविंद सिंह इत्यादि को याद किया। अंत में बच्चों के बीच टॉफी वितरण कर समारोह की समाप्ति की गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मिथिलांचल के यात्रियों का लंबा इंतजार खत्म… अब कीजिए तिरुपति बालाजी के दर्शन, इस ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, जानिए ख़ुशख़बरी

Bihar Raxaul Tirupati Express: रेलवे ने रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434/17435) के जनकपुर रोड स्टेशन पर ठहराव का बड़ा फैसला लिया है। इससे मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को तिरुपति यात्रा मे#BiharNews,#RaxaulTirupatiExpress,#JanakpurRoad

‘थाने में बंद रखा, FIR भी नहीं लिखी…’ बिहार में थानाध्यक्ष समेत 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या है मामला

Bihar Police Suspension: जमुई में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। चंद्रदीप थाने के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत दो पुलिसकर्मियों को अवैध हिरासत और केस दर्ज न करने के आरोप में निलंब#BiharPoliceSuspension,#JamuiNews,#PoliceAccountability

“अब VIP भी लाइन में…” देवघर श्रावणी मेले में VIP दर्शन पर रोक, AI से होगी भीड़ की निगरानी, जानिए नए नियम

Bihar Shravani Mela: देवघर में 30 जुलाई से शुरू हो रहे राजकीय श्रावणी मेले में VIP दर्शन की सुविधा नहीं मिलेगी और डबल डेकर वाहनों पर भी रोक रहेगी। बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बैठक#BiharShravaniMela,#DeogharNews,#SawanMela

2027 तक बदलेगी दरभंगा की तस्वीर! अयोध्या जैसा जानकी मंदिर, काशी कॉरिडोर जैसा विष्णुपद, कुशेश्वरस्थान का भी होगा कायाकल्प, जानिए

Bihar Religious Tourism: बिहार में धार्मिक पर्यटन को विश्वस्तरीय पहचान देने की तैयारी है। पुनौराधाम, गया, मुंगेर सहित कई जिलों के मंदिरों का अयोध्या-काशी मॉडल पर विकास हो रहा है, जिससे#BiharReligiousTourism,#TempleDevelopment,#BiharNews