spot_img

उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार के घर पर ईडी का छापा, जब्त किए 6.45 करोड़ के 11 फ्लैट

spot_img
- Advertisement -

हाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray Latest News) के एक रिश्तेदार साले पर केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate – ED) ने बड़ी कार्रवाई कर दी है।

- Advertisement -

ईडी ने उद्धव के रिश्तेदार की 6.45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. बताया जा रहा है कि उनके 11 फ्लैट्स को भी अटैच कर दिया गया है। मामला हवाला कारोबार और मनी लाउंडरिंग (Money Laundering Case) से जुड़ा बताया जा रहा है।

- Advertisement -

मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार को ठाणे जिले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार (साले) के घर पर छापा मारा और 6.45 करोड़ रुपये के 11 फ्लैट जब्त कर लिए। ईडी की टीम अभी भी गहन छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

ईडी ने 2017 में पुष्पक ग्रुप ऑफ कंपनी के विरुद्ध मनी लाड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच के दौरान पाया गया था कि हमसफर डीलर नामक कंपनी की ओर से 30 करोड़ रुपये महेश पटेल, चंद्रकांत पटेल व नंदकिशोर चतुर्वेदी के बैंक खाते में भेजे गए थे। इन्हीं कंपनियों के अकाउंट से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर पाटणकर के साईबाबा गृहनिर्माण संस्था में पैसे भेजे गए थे।

इसी पैसे से ठाणे के वर्तक नगर में निलांबरी प्रोजेक्ट नामक सोसाइटी में निर्माण कार्य किया गया था। इसी मामले में आज श्रीधर पाटणकर के घर पर ईडी की टीम ने छापा मारा और 6.45 करोड़ रुपये के 11 फ्लैट जब्त कर लिए। इससे पहले ईडी की टीम इसी प्रकरण में 21 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ईडी की टीम अभी भी मौके पर छानबीन कर रही है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने कहा कि श्रीकांत पाटणकर के खिलाफ मंदिर की जमीन खरीदने की शिकायत उन्होंने ईडी से की है। ईडी बहुत जल्द इस मामले की भी छानबीन करने वाली है। भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय मिल रही शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna

ट्रेन में अचानक धुआं! मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों की अटकी सांसें, फिर ऐसे टला बड़ा खतरा

Madhubani News: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उदना स्पेशल ट्रेन की एस-4 बोगी से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, रेल अधिकारियों की सूझबूझ से स्#MadhubaniNews,#BiharTrain,#IndianRailways