spot_img

दरभंगा की महिलाएं फिर गोबर युग में…हाय! उज्जवला तू काम ना आई…उत्तम सेन गुप्ता के साथ

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा की महिलाएं फिर गोबर युग में...हाय! उज्जवला तू काम ना आई...उत्तम सेन गुप्ता के साथ
दरभंगा की महिलाएं फिर गोबर युग में…हाय! उज्जवला तू काम ना आई…उत्तम सेन गुप्ता के साथ

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क, Exclusive Report उत्तम सेन गुप्ता। घरेलू रसोई गैस की कीमत फिर पचास रुपए बढ़ गई। अब बिहार में यह करीब एक हजार से लेकर एक हजार पचास के बीच मिलेगा।

- Advertisement -

ऐसे में, उज्जवला योजना को लेकर बड़ा सवाल
सामने आ रहा है। योजना जब बनीं,लाभार्थियों को लगा उनकी किस्मत बदल गई। अब उन धुंओं से आजादी मिल गई जिससे पूरा घर काला पड़ता। आंखें धुंओं की छटपटाहट से कराह उठती, रो पड़ती। लेकिन, सरकार ने इन सबके चेहरे बदल दिए।

- Advertisement -

घिनौने चेहरे पर पिता की असली बेटिया है वाराणसी की प्रीति…सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के किसानों पर टूटा मॉनसून का कहर: फसलें बर्बाद, कर्ज और बीमारियां बनी जान की दुश्मन!

अब एक क्लिक पर लाइटर
ऑन, गैस ऑन और भोजन झट से तैयार। मगर, इन्हें नहीं पता था। यह सूरत बहुत जल्द, सपने सरीखे धाराशाई हो जाएंगें, जो हो रहे। रसोई गैस की कीमत जो पहले चार से पांच सौ के बीच थी, बढ़कर सीधा दोगुणा एक हजार के पार चला गया। वह भी अब। आगे भगवान मालिक।

दरभंगा की महिलाएं फिर गोबर युग में...हाय! उज्जवला तू काम ना आई...उत्तम सेन गुप्ता के साथ
दरभंगा की महिलाएं फिर गोबर युग में…हाय! उज्जवला तू काम ना आई…उत्तम सेन गुप्ता के साथ

खैर, नैक, नियति के बीच बढ़ती
बेतहाशा कीमत को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में लोग पुरानी जुगाड़ टेक्नोलॉजी की ओर फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। यानी लकड़ी और गोयठे का इस्तेमाल फिर से तेजी पर है। गांव-घरों में अचानक से लकड़ी की डिमांड बढ़ गई।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में भ्रष्टाचारियों की अब खैर नहीं, CM सम्राट के ऐतिहासिक फैसले के समर्थन में दरभंगा के अधिवक्ताओं ने क्या कहा!

हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई कार्य
में जलावन का उपयोग लोग पिछले एक वर्षों से कर रहे हैं। मगर, इन एक सालों में ही लोगों का मोह भंग क्या कहें, जेब पर डाका का सवाल जब सामने आया तो लोगों ने उज्जवला में मिले सामान को कपड़ों से ढ़ककर शोभा की वस्तु बनाकर रखना ही मुनासिब समझा।

दरभंगा की महिलाएं फिर गोबर युग में...हाय! उज्जवला तू काम ना आई...उत्तम सेन गुप्ता के साथ
दरभंगा की महिलाएं फिर गोबर युग में…हाय! उज्जवला तू काम ना आई…उत्तम सेन गुप्ता के साथ

घिनौने चेहरे पर पिता की असली बेटिया है वाराणसी की प्रीति…सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

इन लोगों का साफ कहना कहना
है कि सरकार की ओर से जब रसोई गैस की सुविधा दी गई थी तब इतनी ज्यादा कीमत नहीं थी। लेकिन, अब बढ़ती बेलगाम कीमत को देखते हुए गरीब परिवार लकड़ी और गोबर से तैयार किए हुए जलावन का उपयोग भोजन पकाने में करना शुरू कर दिया है।

गोबर से गोयठा तैयार कर रही
ग्रामीण महिलाओं के पास जब हकीकत की पड़ताल करने देशज टाइम्स की टीम गई तो  महिला शांति देवी, बुघनी देवी, रामपरी सहित कई महिलाओं का कहना था कि आज भी सैकड़ों ऐसे परिवार हैं जिसे एजेंसी की ओर से रसोई गैस का कनेक्शन नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 5 जुलाई 2026 से होगा बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज

घिनौने चेहरे पर पिता की असली बेटिया है वाराणसी की प्रीति…सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

साथ ही दिन प्रतिदिन बढ़ते दाम से गैस सिलेंडर खरीद करना हम लोगों के बस की बात नहीं रही। इसलिए हम लोग अपनी पुरानी पद्धति फिर से अपनाने को मजबूर हैं।

देशज टाइम्स को लोगों ने कहा…फिर उसी युग में लौट चलें
वहीं कैलाश चौधरी, बैद्यनाथ यादव, मनोज कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि सरकार को आम आदमी के उपयोग में आने वाले आवश्यक चीजों के बढ़ते कीमतों पर अंकुश लगाना चाहिए। जो नहीं हो पा रहा है। ऐसे में, मजबूर होकर महिलाओं ने यह फैसला किया कि आ अब फिर से उसी युग में लौट चलें।

घिनौने चेहरे पर पिता की असली बेटिया है वाराणसी की प्रीति…सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भाजपा का सबसे बड़ा गढ़ दांव पर! PK की एंट्री से बढ़ी टेंशन, नितिन नवीन की सीट पर कौन बनेगा BJP उम्मीदवार? कई बड़े...

Bankipur By-election: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी क#BankipurByElection,#BiharPolitics,#PrashantKishor

Patna Zoo में आने वाले हैं 3 नए मेहमान! 2 गौर और 1 जिराफ से बदल जाएगी तस्वीर

Bihar Zoo News: पटना जू में जल्द ही नए मेहमान आने वाले हैं। जुलाई के अंत तक शिवमोगा से दो नर गौर और मैसूर से एक नर जिराफ पहुंचेंगे, जिससे जू में जानवरों की संख्या बढ़ेगी और ब्र#BiharZooNews,#PatnaAnimals,#AnimalExchange

Bihar Police का बड़ा फैसला! समस्तीपुर, मधुबनी समेत 5 जिलों में अब SP नहीं SSP करेंगे कमान, जानिए क्या बदलेगा?

Bihar Police: बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव करते हुए समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली, सिवान और पूर्वी चंपारण में अब वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद सृजित किए गए हैं।#BiharPolice,#SSPBihar,#LawAndOrder

दरभंगा-समस्तीपुर में होने वाली थी बड़ी डकैती? STF और पुलिस को कैसे मिली भनक, मुठभेड़ में क्या-क्या हुआ?

Bihar STF Encounter: बिहार STF और समस्तीपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में कुख्यात अपराधी अमन साहनी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से समस्तीपुर, दरभंगा और आसपास क#BiharSTF,#SamastipurCrime,#AmanSahani