चारा घोटाले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद रबींद्र कुमार राणा का एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान बुधवार को निधन हो गया।






उन्हें एक दिन पहले मंगलवार को रिम्स रांची से एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स ले जाया गया था। उन्होंने अपराह्न् लगभग साढ़े तीन बजे आखिरी सांस (RK Rana passes away at Delhi AIIMS) ली। बताया जा रहा है कि आरके राणा की मृत्यु मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुई है।
जानकारी के अनुसार, चर्चित चारा घोटाले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। चारा घोटाला में सजायाफ्ता पूर्व सांसद आरके राणा का निधन हो गया है। राणा डोरंडा ट्रेजरी से गवन मामले में रांची के होटवार जेल में सजा काट रहे थे। तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें 16 मार्च को रिम्स रांची में भर्ती कराया गया था।
लेकिन राणा की तबीयत लगातार खराब होती जा रही थी। डॉक्टर के मुताबिक आर के राणा मल्टी ऑर्गन फेल्योर से जूझ रहे थे। उनके कई अंग एक साथ खराब हो गए थे। इस वजह से उन्हें रिम्स रांची से दिल्ली रेफर कर दिया गया था। कल मंगलवार को जेल की प्रक्रिया पूरी करके उन्हें एम्स में लाया गया था। दिल्ली में ही राणा ने अंतिम सांस ली।
जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद आरके राणा के बेटे उनके साथ हैं पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर को रांची लाने की तैयारी चल रही है। रांची की सीबीआई कोर्ट ने बीते 21 फरवरी को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ आरके राणा को भी 5 साल की सजा सुनाई थी। उपर 60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था। आर के राणा बिहार के खगड़िया से सांसद रहे थे।
बीते 15 मार्च को रांची के होटवार जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद राणा को रांची स्थित रिम्स में दाखिल कराया गया था। यहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मेडिकल बोर्ड ने उनकी बिगड़ती स्थिति को देख उन्हें मंगलवार को एम्स के लिए रेफर किया था।

राणा 14वीं लोकसभा में बिहार के खगड़िया संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सांसद रह चुके थे। वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके थे।
आरके राणा को रांची के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में अदालत ने बीते 21 फरवरी को दोषी ठहराया था। उन्हें पांच साल की कैद और 60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा दी गई थी। इसी मामले में लालू प्रसाद यादव को भी पांच साल की सजा हुई है। इसके पहले देवघर कोषागार से 89 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में भी उन्हें सजा हो चुकी थी।








