spot_img

बिहार के स्कूलों में समय से पहले होगी गर्मी की छुट्टी, सरकार के पत्र से बज गई घंटी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मार्च महीने में ही पड़ रही मई-जून जैसी गर्मी,
हीट वेब प्लान के तहत काम करने का निर्देश

- Advertisement -

बिहार के स्कूलों में समय से पहले होगी गर्मी की छुट्टी, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्टजेठ की दोपहरी में पांव जलने की बात अब पुरानी हो गई है। चैत महीने में ही आसमान आग उगल रहा है। भीषण गर्मी पड़ रही है। मई-जून की तपिश का अहसास मार्च में ही हो रहा है। मौसम की तल्खी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -

बीजेपी और मुकेश सहनी… दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के दिव्यांग बच्चों के लिए बड़ी खबर! दो विशेष स्कूलों में पटना से आई टीम, लिया सुविधाओं का जायजा | परखी व्यवस्था -बच्चों से सीधी बात

अस्पतालों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। पेयजल संकट से निपटने की दिशा में कार्य करने को भी कहा गया है। आपदा प्रबंधन की ओर से स्वास्थ्य एवं शिक्षा के अलावा पशुपालन, पीएचईडी, ग्रामीण विकास आदि विभागों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल
ने पत्र जारी कर कहा है कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। बिहार में इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है, लू भी चलती है। इसका असर जनजीवन पर पड़ता है। खासकर बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ ही दिहाड़ी मजदूरों को इसमें अधिक परेशानी होती है। पेयजल का संकट हो जाता है। इसलिए लोगों को लू की पूर्व चेतावनी दें। अग्निशमन निदेशालय को अगलगी की घटनाओं को देखते हुए जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। सचिव ने सभी डीएम को जिलास्तर पर जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन को भी कहा है।

बीजेपी और मुकेश सहनी… दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

हीट वेब एक्शन प्लान के
अनुसार लू से बचाव का निर्देश जारी करने को कहा गया है। कोरोना संक्रमण को भी ध्यान में रखने की सलाह दी गई है। नगर विकास विभाग को सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था करने और आश्रय स्थलों के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता का निर्देश दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को लू से प्रभावित लोगों के इलाज, ओआरएस, जीवन रक्षक दवा, आइसोलेशन वार्ड व चलंत चिकित्सा दल की व्यवस्था करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 29 सितंबर मंगलवार को 32 इलाकों में सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गायब! कहीं आपका इलाका भी तो नहीं?

बीजेपी और मुकेश सहनी… दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

स्कूलों को सुबह की पाली में चलाने और गर्मी की छुट्टी समय से पहले करने की अपील की गई है। साथ ही ओआरएस की व्यवस्था रखने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने गर्मी में पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था का निर्देश दिया है। मनरेगा के तहत सुबह छह से 11 बजे तक और शाम में तीन से साढ़े छह बजे तक मजदूरी कराने को कहा गया है। इसके अलावा अन्य विभागों को भी सलाह दी गई है।

बीजेपी और मुकेश सहनी… दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion