back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के आठ अपराधियों को झारखंड में दबोचा, अवैध शराब बनाने के कई उपकरण बरामद

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर पुलिस ने शराब माफिया पर नकेल कसने की कवायद के बीच झारखंड में बड़ी कार्रवाई की है। होली के दिन ज़हरीली शराब से हुई मौतों के बाद से ही भागलपुर पुलिस लगातार सक्रिय थी। इसके तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से आठ अपराधियों को (Big action of Bhagalpur police) गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

गुरुवार को सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने जानकारी देते बताया कि शराब का कारोबार करने वाले साहेबगंज निवासी श्याम चौधरी के बेटे सागर चौधरी ने सचिन चौधरी से शराब खरीदा था। सागर चौधरी एवं सचिन चौधरी की गिरफ्तारी के के दौरान दोनों अभियुक्त को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था।

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपी सागर चौधरी तथा सचिन चौधरी से पूछताछ की गई।उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए यह बताया कि ये लोग शराब ललमटिया थाना क्षेत्र के सोनू साह उर्फ लोहा सिंह और सतीश चौधरी से शराब लिये थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: आस्था और भक्ति की लहरों पर नाथनगर सवार... मनसकामनानाथ मंदिर से मंगल कलश लेकर सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं, दिखा ऐतिहासिक नरसिंह भगवान ठाकुरवाड़ी में सब कुछ पीतांबरी

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

सोनू साह ने बताया कि मधुसुदनपुर थाना के अजय सिंह अपने ऑटो से शराब गोड्डा से भागलपुर तक लेकर आता था। सतीश, सोनू तथा अजय तीनों मिलकर भागलपुर जिला में गोड्डा से लाकर नकली शराब का सप्लाई करता था।

एसपी ने कहा कि सोनू साह उर्फ लोहा सिंह तथा अजय सिंह के निशानदेही पर ग्राम-हरियारी में छापामारी की गई। जहां से मनोज मंडल, अमित मंडल, मदू मंडल और कुंदन मंडल को गिरफ्तार किया गया। वहीं बौंसी के अवधेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।उपरोक्त व्यक्तियों से पूछ-ताछ एव स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर तथा इनकी निशानदेही के आधार पर हरियारी गांव में छापामारी किया गया।

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Road Accident: ट्रैक्टर-बाइक में भिड़ंत, युवक की ऑन द स्पॉट मौत, तीन की सांसें अटकीं, पढ़िए क्या है पूरा Bhagalpur Road Accident आमने-सामने की टक्कर!

छापेमारी कर शराब की बोतल के ढक्कन के ऊपर चिपकाने वाला झारखंड सरकार का उत्पाद लोगो 150 पीस, एक पॉलिथीन मे रखा मैक ड्वैल कंपनी का ढक्कन एवं लॉक 80 पीस, मैक ड्वैल कंपनी का रैपर 103 पीस, इंपीरियल ब्लु कंपनी का ढक्कन 85 पीस समेत कई सामान बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर में खाकी पर लगा दाग! Illegal Sand Mining की शिकायत पर दारोगा ने तोड़ी हड्डियां, 15 हजार भी वसूले?

विश्वविद्यालय थाना अन्तर्गत घटित घटना में भागलपुर पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए भागलपुर जिला के 04 मुख्य आरोपी तथा 06 अन्तर्राज्यीय शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो नकली विदेशी शराब बिहार में आपूर्ति करता था। इस प्रकार नकली शराब के अन्तर्राज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

X प्लेटफॉर्म पर वैश्विक सोशल मीडिया आउटेज: क्या थी वजह और इसका प्रभाव

Social Media Outage: दुनियाभर में तकनीकी गड़बड़ियों का सिलसिला जारी है, और इसी कड़ी...

दिल्ली EV पॉलिसी के तहत सब्सिडी का भुगतान शुरू: मिलेगा करोड़ों का फायदा!

Delhi EV Policy: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार...

नवरात्रि कन्या पूजन: महत्व, विधि और शास्त्रों का रहस्य

Navratri Kanya Pujan: नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन का अत्यंत विशेष महत्व...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें