spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में एक चौथाई पंचायतों को भी पंचायत सरकार भवन नसीब नहीं, कहां जाएं नए चुने जनप्रतिनिधि

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, सतीश चंद्र झा की रिपोर्ट। सरकार भले ही हर पंचायत को अपना सरकार भवन उपलब्ध कराने को दृढ़ संकल्पित हो लेकिन बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र में वर्तमान समय में एक चौथाई पंचायत को भी अपना पंचायत सरकार भवन उपलब्ध नहीं हो पाया है।

- Advertisement -
दरभंगा के बेनीपुर में एक चौथाई पंचायतों को भी पंचायत सरकार भवन नसीब नहीं, कहां जाएं नए चुने जनप्रतिनिधि
दरभंगा के बेनीपुर में एक चौथाई पंचायतों को भी पंचायत सरकार भवन नसीब नहीं, कहां जाएं नए चुने जनप्रतिनिधि

कहीं भूमि का अभाव तो कहीं आवंटन का अभाव तो कहीं या स्थानीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण आधे अधूरे भवन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मुंह चिढ़ा रही है।

- Advertisement -

स्थानीय सूत्रों के अनुसार
बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल 16 पंचायत वर्तमान समय में कार्यरत हैं ।जहां नई पंचायती राज व्यवस्था कायम होने के बाद पंचायती राज व्यवस्था कायम है। लेकिन मात्र 3 पचायत मैं अभी तक अपना सरकार भवन का निर्माण हो पाया है । शेष पंचायत मैं भूमि एवं राशि आवंटन के अभाव में अधर में है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU News: मिथिला विश्वविद्यालय से छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब MBA और बायोटेक की पढ़ाई फिर से, जानिए क्या बदलेगा,कई नए कोर्स को हरी झंडी

पूर्ण निर्मित सरकार भवन
वाले पंचायतों में बाथो रढियाम, रमोली एवं महिनाम शामिल है । जबकि भूमि के अभाव में पोहद्दी एवं हावीभौआर पंचायत में निविदा प्रकाशित होकर निविदा आवंटित होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं हो सका । जबकि अन्य पंचायतों के लिए अभी तक राशि ही आवंटित नहीं हो पाई है। दूसरी ओर जरिसो पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन सौ दिन चले ढाई कोस की कहावत चरितार्थ कर रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के किसानों पर टूटा मॉनसून का कहर: फसलें बर्बाद, कर्ज और बीमारियां बनी जान की दुश्मन!
दरभंगा के बेनीपुर में एक चौथाई पंचायतों को भी पंचायत सरकार भवन नसीब नहीं, कहां जाएं नए चुने जनप्रतिनिधि
दरभंगा के बेनीपुर में एक चौथाई पंचायतों को भी पंचायत सरकार भवन नसीब नहीं, कहां जाएं नए चुने जनप्रतिनिधि
दरभंगा के बेनीपुर में एक चौथाई पंचायतों को भी पंचायत सरकार भवन नसीब नहीं, कहां जाएं नए चुने जनप्रतिनिधि
दरभंगा के बेनीपुर में एक चौथाई पंचायतों को भी पंचायत सरकार भवन नसीब नहीं, कहां जाएं नए चुने जनप्रतिनिधि

पंचायत में वर्ष 2020 के
जुलाई माह में ही स्थानीय विधायक सुनील कुमार चौधरी द्वारा प्रखंड स्तर से निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास पूरे तामझाम से किया गया । लेकिन वर्तमान समय में उक्त भवन लिंटर लेवल तक बनकर तैयार है। इसके लिए अभियंता की ओर से प्राक्कलित राशि एक करोड़ 18 लाख के विरुद्ध 44 लाख 44,000 का मापी पुस्तिका तैयार की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में पिता को मुखाग्नि देकर सीधे थाने पहुंचा बेटा! बोला- 'समय पर मदद मिलती तो पापा...', पढ़िए

लेकिन उसमें मात्र ₹26 लाख का भुगतान
हो सका और पिछले 1 वर्ष से छत ढलाई के लिए सेंटिंग का काम पूर्ण होकर बांस बल्ले झूल रहे हैं ।लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण आज तक उक्त पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य 3 वर्षों में भी पूरा नहीं हो सका।

जबकि इस बीच पूर्व मुखिया भी निवर्तमान हो चुके हैं और अभिकर्ता भी बदले जा चुके हैं। लेकिन नए अभिकर्ता एवं मुखिया पंचायत सरकार भवन पूर्ण होने की आस में टकटकी लगाए हुए हैं।

कहते हैं बीडीओ अमोल मिश्र
इस संबंध में पूछने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र बताते हैं कि राशि आवंटन के अभाव में कार्य रुका हुआ है राशि उपलब्ध होते ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 24 जिलों पर आसमानी आफत! अगले 48 घंटे में मौसम लेगा करवट, Bihar Weather Alert आपके शहर का क्या हाल?

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग ने 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है, लेकिन 48 घंटे बाद झमाझम बारिश से राहत मिलेगी।#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#RainAlert

15 जुलाई से गुप्त नवरात्र: मां दुर्गा नौका पर पधारेंगी, क्या बदल जाएगी आपकी किस्मत?

Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई 2026 से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आएंगी और गज पर प्रस्थान करेंगी, जो सर्वसिद्धि, समृद्धि और अच्छी वर्षा#GuptNavratri2026,#MaaDurga,#HinduFestival

Banka Accident: बांका में ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, भीड़ का फूटा गुस्सा, भारी उपद्रव, पथराव, कई पुलिसकर्मी जख्मी, मवेशियों की भी...

Bihar Banka Accident: बांका में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 साल के मासूम हैप्पी कुमार की जान ले ली और तीन मवेशियों को कुचल दिया। मदद में देरी से भड़के ग्रामीणों ने बौसी-हंसडीहा राष्ट्रीय रा#BiharNews,#BankaAccident,#PoliceAttack

भाजपा का सबसे बड़ा गढ़ दांव पर! PK की एंट्री से बढ़ी टेंशन, नितिन नवीन की सीट पर कौन बनेगा BJP उम्मीदवार? कई बड़े...

Bankipur By-election: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी क#BankipurByElection,#BiharPolitics,#PrashantKishor