

जाले: चैती दुर्गापूजा कलश स्थापन के साथ शनिवार से नवरात्रा प्रारंभ हो गया। प्रखंड क्षेत्र में आधा दर्जन गांवों के दुर्गा भवन में चैती दुर्गा पूजा समारोह आयोजित हो रहा है। जोगियारा के कुंजकूटी मंदिर प्रांगण में पंडित मिथिलेश झा के मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया है। पहली आरती में सामिल होने के लिए श्रद्धालुओं से मंदिर प्रांगण में भीर उमर परा है।
राढी चौक स्थित हाट मैदान के दुर्गा भवन में माता का कलश स्थापना के साथ पूजा प्रारंभ हो गया। इस मन्दिर के व्यवस्थापक राढी गांव की माधुरी देवी द्वारा अखंड निर्जलाब्रत एवम दुर्गा सप्तशती का कंठस्थ पाठ को श्रवण करने सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पहुंचे है।
यहां भव्य दुर्गा प्रतिमा का निर्माण स्थानीय मूर्तिकार द्वारा किया जा रहा है। जगह जगह आयोजित पूजा पंडाल से दुर्गा सप्तशती के मंत्रों की गूंज से वातावरणमें धार्मिक माहौल का संचार हो रहा है।
इसी तरह नरौछधाम मुरैठा, मस्सा, वसंत ,आदि गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर कलश स्थापना के साथ चैती दुर्गा पूजा प्रारंभ हो गया है।





