
बेनीपुर। एएलटीएफ की टीम ने शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बहेड़ा थाना क्षेत्र के मझौड़ा गांव से देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बहेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया।
यह जानकारी देते हुए एएलटीएफ टीम के प्रभारी बिंदेश सिंह ने कहा कि मझौड़ा से मकसूदन कमती के पुत्र भरत कमती को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं थाना अध्यक्ष सुरेश राम ने कहा कि गिरफ्तार भरत कमती पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
यह भी पढ़िए…हो गया अपहरण
बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र के फतुलाहा गांव के एक व्यक्ति ने थाना में आवेदन देकर कल्याणपुर के सुबोध यादव के पुत्र एवं पत्नी के विरुद्ध नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है।
दर्ज मामले में उन्होंने सुबोध यादव की पत्नी सहित पुत्र विकास कुमार यादव, राकेश कुमार यादव पर शादी की नीयत से अपनी नाबालिक लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष सुरेश राम ने कहा की लड़की के पिता के आवेदन पर अपहरण का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।




