spot_img

दरभंगा में एम्स को लेकर मैराथन बैठक, सरकारी विभागों और डॉक्टर आवास होंगे एक सप्ताह के अंदर खाली

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा। लहेरियासराय अवस्थित परिसदन में दरभंगा में बनने जा रहे एम्स को लेकर लंबी और मैराथन बैठक शनिवार को हुई। बैठक में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, डीएम राजीव रौशन, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी निलांबुज शरण और उनके साथ आए तकनीकी टीम, एडीएम विभूति नारायण चौधरी और डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्रा विस्तृत विमर्श किया।

- Advertisement -

मौके पर सांसद ने कहा कि एम्स को लेकर हो रहे मिट्टी भराई कार्य सम्पादन एवं वांड्रीवाॅल यथाशीघ्र हो। इसमें आ रही समस्या का समाधान जल्द हो इस दिशा में आवश्यक पहल जिला प्रशासन करे। विदित हो कि बैठक से पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी अपनी पूरी तकनीकी टीम के साथ प्रस्तावित एम्स स्थल पर पहुंच कर मिट्टी भराई कार्य को देखा और स्थल निरीक्षण किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bike Theft सैकड़ों बाइक चोरी कर नेपाल में बेचते थे! दरभंगा पुलिस ने दबोचे अंतर-जिला गैंग के 2 और शातिर

साथ ही डीएमसीएच परिसर में नव निर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया। बैठक के दौरान सांसद ने डीएम से यथाशीघ्र डीएमसीएच प्रशासन से वार्ता करके सरकारी विभाग जो प्रस्तावित एम्स भूमि के अन्तर्गत आ रहे हैं को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कहा ताकि बरसात से पूर्व मिट्टी भराई एवं वांड्रीवाॅल का कार्य सम्पूर्ण प्रस्तावित एम्स परिसर का हो सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों का बिजली बिल क्यों आया इतना ज्यादा? NBPDCL ने बताई असली वजह!

इसपर जिलाधिकारी श्री रौशन ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि एम्स के अंतर्गत आ रहे सभी सरकारी विभागों और डॉक्टर आवास को एक सप्ताह के अंदर खाली करवा लिया जाए। जिससे मिट्टी भराई का कार्य बिना रुकावट ससमय पूर्ण हो सके।

सांसद ने कहा दरभंगा में एम्स बन जाने से न केवल मिथिला अपितु सीमावर्ती देश नेपाल और पश्चिम बंगाल के लोगों को भी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सकेगा। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दरभंगा को दिया गया एम्स ना केवल वर्तमान पीढ़ी अपितु आने वाली कई पीढ़ी को उत्तम और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेगी जो निश्चित रूप से ऐतिहासिक कार्य के रूप में सदा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  क्या दरभंगा का ऐतिहासिक गांधी स्मारक बचेगा? मंडराया एलिवेटेड रोड का खतरा ! पढ़िए - जब DM Kaushal से मिले श्याम किशोर, रीता सिंह, अशोक नायक | क्या मिला आश्वासन!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion