spot_img

दरभंगा टावर की निखरेगी खूबसूरती, हटेंगे अतिक्रमण, बूचर खानों पर गिरेगी गाज, बड़ी राशि बैंक में जमा करने के दौरान व्यापारियों को मिलेगी पुलिस की खास सुरक्षा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां स्थानीय दरभंगा टावर पर अवैध और अतिक्रमित स्थानों को खाली कराकर सौंद्रर्यीकरण जल्द किया जाएगा। साथ ही जगह-जगह अनिबंधित बूचर खाने को भी जल्द ही हटाया जाएगा (The beauty of Darbhanga tower will shine, encroachment will be removed)।

- Advertisement -

यह बात दरभंगा के जिला पदाधिकारी राजीव रोशन जी ने प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद की एक बैठक में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कही।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि जून-जुलाई तक सती स्थान पर जगह मिलते ही बिधुत शव गृह का निर्माण कराया जाएगा।उन्होंने व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठान के बाहर CCTV लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने नगर निगम को आदेश दिया कि शहर में पार्कों को चिन्हित कर फॉरेस्ट विभाग को बताए ताकि वे उसकि देख भाल कर सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 29 सितंबर मंगलवार को 32 इलाकों में सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गायब! कहीं आपका इलाका भी तो नहीं?
दरभंगा टावर की निखरेगी खूबसूरती, हटेंगे अतिक्रमण, बूचर खानों पर गिरेगी गाज, बड़ी राशि बैंक में जमा करने के दौरान व्यापारियों को मिलेगी पुलिस की खास सुरक्षा
दरभंगा टावर की निखरेगी खूबसूरती, हटेंगे अतिक्रमण, बूचर खानों पर गिरेगी गाज, बड़ी राशि बैंक में जमा करने के दौरान व्यापारियों को मिलेगी पुलिस की खास सुरक्षा

शहर के तीनों तालाबों को मिलाकर सन्दर्यकरण के कार्य को आगे बढ़ाने की और पहल की जावेगी। यातायात के सुचारु रूप हेतु सभी संगठनों के साथ बैठक की जाएगी, साथ ही हर माह हर थाने पर मासिक बैठक उस क्षेत्र के लोगों के साथ कि जाएगी।उन्होंने कहा कि यदि बाजार समिति में जगह होगी तो फल मंडी को वहां स्थानांतरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News 100 से ज्यादा महिलाओं को साक्षर करने वाली रसियारी की अनामिका देवी की आंखों से ' जिंदा रहेंगी अक्षर ज्ञान '! निधन के बाद दान किए नेत्र, अब नई जिंदगी में नई उम्मीद!

इस अवसर पर बोलते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नंदन कुमार ने कहा कि यदि कोई व्यापारी को बड़ी राशि बैंक में जमा देनी है तो अगर वे थाना पर सूचना देते है तो उन्हें पुलिस की सहायता दी जाएगी।

सर्व प्रथम चैम्बर के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने आगंतुक सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन एंव स्वागत किया। श्री सुरेका जी कहा कि पिछले दो वर्षों से कॅरोना से सबों का व्यापार बहुत बु पर प्रभावित हुआ। कुछ छोटे व्यापारियों का तो व्यापार भी बंद हो गया।

इस कॅरोना के समय मे चैम्बर ने जिला प्रशासन के साथ कोरोना पीड़ितों को राहत देने का भी कार्य किया। चैम्बर हमेशा जिला प्रशासन एंव पुलिस प्रशासन के साथ कार्य करता रहा है।

इस अवसर पर चैम्बर द्वारा प्रधान सचिव सुशील कुमार जैन ने 33 पॉइंट का एक स्मार पत्र दिया, जिसमें मुख्य रूप से दरभंगा टावर पर विभिन्न प्रकार के ठेला लगाकर चौपाटी बनाने को हटाने, शहर में सभी मुख्य सड़कों पर गैर क़ानूनी तोर पर बुचर खाना बनाना, शहर में रेल लाइन पर फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण, तीनो तालाबों को मिलाकर एकीकरण करना,

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

शहर की साफ सफाई, नालों के साफ सफाई, जल जमाओं की समस्या, रिवाल्वर लाइसेन्स का न मिलना, बाजार समिति से शहर तक संध्या समय पुलिस गस्ती, बैंक के समय पुलिस गश्ती, विधि व्यवस्था, यातायात मि समस्या, अतिक्रमण की समस्या,शहर में पार्किंग की समस्या, शहर में विधुत शव गृह का निर्माण, थोक फल मंडी के स्थानांतरण, जैसी विभिन्न शहर से जुड़ी अन्य समस्याओं की ओर सभी पदाधिकारीगण का ध्यान आकृष्ट किया गया

इस अवसर पर अमित कुमार, मनमोहन सरावगी, सत्यनारायण महासेठ, अभिषेक चौकहरी, आशीष सिर्फ, आयुष सर्ववि, राजेश पूर्वे, शिशिर कुमार, प्रभात बोहरा, पवन बागरिया, अरुण चौधरी,जीवछ चौधरी, मुकुन्द बैरोलिया, अशोक नायक, फल मंडी के व्यापरिगण एवं अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे। कोषाध्यक्ष  मुकेश खेतान ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion