back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

शर्मनाक: दरिंदा बाप ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, बहन से अवैध संबंध के विरोध में किशोर की सिर काटकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

त्तर प्रदेश से इस वक्त की दो बड़ी खबर आ रही है। यहां सहारनपुर में बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया(Father raped his minor daughter)। वहीं, मेरठ में अवैध संबंधों के विरोध में किशोर की हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जिले में एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार ने रविवार को बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में पेपर मिल रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति पर एक सप्ताह पूर्व अपनी 15 वर्षीय बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप है।

- Advertisement -

कुमार के मुताबिक, आरोपी ने अपनी बेटी को धमकी भी दी थी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने नौ अप्रैल को थाने पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

इधर,अवैध संबंधों के विरोध में किशोर की हत्या, दो गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास में किशोर की हत्या में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर किशोर का शव भी बरामद कर लिया। अवैध संबंधों का विरोध करने पर किशोर की हत्या की गई थी।

सिवालखास गांव के जंगल में शनिवार को एक किशोर का सिर कटा शव बरामद हुआ था। उसकी पहचान अनस पुत्र अनीस निवासी सिवालखास के रूप में हुई थी, जो एक दिन पहले अपने घर से लापता हो गया था। लाश का सिर बरामद नहीं हुआ था। पुलिस और ग्रामीणों की टीम सिर की खोज में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करके दो युवकों नदीम और फैजल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर जंगल से अनस का सिर भी बरामद कर लिया।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि जहां शव मिला था, उससे कुछ ही दूरी पर खेत से सिर मिला है। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शुक्रवार की शाम को वह अनस को बुलाकर ले गए थे। कस्बे से बाहर ले जाकर अंधेरा होने पर अनस को बुरी तरह से पीटा गया।

इसके बाद गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। शव और सिर अलग-अलग जगह फेंक दिए। अनस की बहन से आरोपित नदीम के अवैध संबंध थे। इसका अनस लगातार विरोध करता आ रहा था। इस पर ही अनस की हत्या की गई। नदीम और अनस के घर भी थोड़ी ही दूरी पर है। नदीम अनस की बहन से शादी करना चाहता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक कहानी?

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक...

Dhurandhar: The Revenge News: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मचाया धमाल, पढ़ें पूरा रिव्यू और जानें क्यों है यह ‘मस्ट वॉच’ फिल्म!

Dhurandhar: The Revenge: सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज'...

रामायण फिल्म: सुग्रीव के किरदार में इस एक्टर की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी स्टारकास्ट!

Ramayana Film: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण'...

Bihar Police News: पुलिस पर बढ़ते हमलों पर HEADQUTER सख्त, अब बदले नियम, छापेमारी से पहले SHO को देनी होगी SDPO को सूचना!

Bihar Police News: पुलिस महकमे पर लगातार बढ़ते हमलों ने एक बार फिर सुरक्षा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें