back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में भीषण चोरी: घर में सोए रह गए दंपती, अपराधी ले उड़े लाखों के जेवरात

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले (दरभंगा)l जाले प्रखंड के कछुआ पंचायत में भीषण चोरी की वारदात से पूरा इलाका थर्रा गया है। वारदात कछुआ पंचायत के मिश्रक टोल में हुई है जहां प्रबोध मिश्र के घर में अपराधियों ने चोरी की भीषण घटना को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। आपराधिक घटना में लाखों के जेवरात पर अपराधियों ने हाथ साफ कर (Criminals took away jewelery worth lakhs) दिया है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा की बदलेगी सूरत! एयरपोर्ट-AIIMS के बाद अब बनेगा औद्योगिक हब, जानिए मुलाकात और आग्रह पत्र
जानकारी के अनुसार, बीती रात दस बजे पति और पत्नी दोनों घर को चारों ओर से बंद कर अपने कमरे में

सोने चले गए। देर रात अपराधियों ने घर के आंगन का दिवाल फांदकर घर के अंदर प्रवेश करते हुए इनके पुत्र वधू के घर के अंदर बॉक्स में रखे सभी जेवरात चुराकर ले गया। यह जेवरात लाखों के थे।

गृहस्वामी ने बताया कि सुबह जब जगे तो देखा कि पुत्रवधू के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। घर के दरवाजे पर चारों ओर घर के कई सारे सामान बाहर में बिखड़े पड़े हैं। चोरी की सूचना उन्होने अपने पुत्रों को दी। उनलोगों बताया कि उनका सारा जेवरात घर पर ही था।
उन्होंने बताया कि बॉक्स में सोने के कान का टॉप्स, झुमका, नथिया, मांग टीका, गले की हार, चांदी का हाथशंकर, डरकस, पायल आदि था। इस मामले में जाले थाना को आवेदन दिया गया है। पुलिस को दिए आवेदन में गृहस्वामी प्रबोध मिश्रा ने कहा है कि अपने पैतृक आवास में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। वहीं, उनके दो पुत्र परिवार के साथ राजस्थान में रहता है। इस बीच बीती रात अपराधियों ने उनके घर घुसकर भीषण तांडव मचाया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut Alert: 16 फरवरी को 4 घंटे के लिए बत्ती होगी गुल, इन इलाकों में पड़ेगा सीधा असर, देखें पूरी लिस्ट
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JSW MG मोटर इंडिया की बड़ी योजना: 6 नए Electric Car और हाइब्रिड मॉडल लॉन्च होंगे

Electric Car: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही...

सलमान खान न्यूज़: बॉलीवुड के वो एलिजिबल बैचलर्स, जिन पर आज भी फिदा हैं करोड़ों हसीनाएं!

Bollywood में इश्क, मोहब्बत और रिश्ते जहां पल भर में बनते-बिगड़ते हैं, वहीं कुछ...

T20 वर्ल्ड कप में India vs Pakistan: भारत की धमाकेदार जीत, सुपर 8 में एंट्री!

India vs Pakistan: रविवार को हुए टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में भारत ने...

कोलंबो में भारतीय टीम का जलवा: IND vs PAK मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा!

IND vs PAK: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच और उत्साह के एक ऐसे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें