spot_img

अवैध संबंध की बू में पत्नी की गलाघोंट कर हत्या, फिर था दिल्ली भागने के फिराक में पति, पढ़िए पुलिस ने क्या किया

spot_img
- Advertisement -

स वक्त की सबसे बड़ी खबर नवादा से आ रही है। यहां अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचगामा गांव में सोमवार को एक विवाहिता मुरारी रावत की पुत्री गुड़िया देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।

- Advertisement -

अकबरपुर थाना की पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पति की गिरफ्तारी के लिए नवादा के रेलवे स्टेशन पर छापामारी की। दिल्ली भाग रहे रंजीत मंडल को ट्रेन आने से पहले पुलिस ने धर दबोच लिया। अकबरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि रंजीत मंडल को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अवैध संबंध के शक के आधार पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को भी पति पत्नी के बीच बंद कमरे में विवाद हो गया। आरोप है कि उसी क्रम में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद रंजीत चुपचाप घर से फरार हो गया। थोड़ी देर बाद घर वालों को भनक लगी कि इतनी देर बाद भी गुड़िया रूम से क्यों नहीं निकली. जब घरवाले दरवाजा खोला तो गुड़िया की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी गई।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचगामा गांव के रहने वाले मुरारी रावत की पुत्री गुड़िया देवी की शादी 2014 में लखीसराय जिला के शंकर मोहल्ला के रहने वाले प्रभास मंडल के पुत्र रंजीत मंडल के साथ हुई थी। आठ साल पहले धूमधाम से हुए विवाह के बाद दंपत्ति को तीन लड़का भी हैं लेकिन रंजीत अपनी पत्नी पर लगातार शक करता था कि उसका किसी से अवैध संबंध है। इसी को लेकर घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहता था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Gas News: गैस सिलिंडर के लिए भीड़ हुई बेकाबू, मची भगदड़, कई घायल, मधुबनी में हड़कंप!

मधुबनी के झंझारपुर में इंडेन गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई उपभोक्ता घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।#MadhubaniGas,#JhanjharpurNews,#BiharNews

Bhagalpur Police News: बड़ा बदलाव! Bhagalpur, DARBHANGA, Madhubani समेत बिहार के इन जिले में अब गांव-गांव पहुंचेगी ‘ग्रामीण एसपी’ की पुलिस, आपकी सुरक्षा होगी...

बिहार के 16 जिलों में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) की तैनाती से ग्रामीण इलाकों में पुलिसिंग मजबूत होगी। भागलपुर सहित अन्य जिलों में पद सृजित हुए हैं।#BhagalpurPolice,#BiharPolice,#RuralSP

Bihar Student Credit Card News: छात्रों को मिला हजारों करोड़ का लोन, लेकिन लौटे सिर्फ 2.72% पैसे? क्या है पूरा गणित और किसको मिला...

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ने OBC छात्रों को सबसे ज़्यादा 5620.93 करोड़ रुपये का लाभ दिया है। हालांकि, धीमी ऋण वापसी की दर सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन ग#BiharStudentCard,#OBCStudents,#EducationLoanBihar

Bhagalpur Airport News: हो सकता है बड़ा हादसा! Bhagalpur Airport के पास बनीं खतरनाक ऊंची इमारतें! DM का बड़ा आदेश, 72 घंटे में कीजिए...

भागलपुर हवाई अड्डे के आसपास सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर बनीं ऊंची इमारतों पर प्रशासन सख्त। DM ने विमान सुरक्षा को देखते हुए 72 घंटे में विस्तृत जांच रिपोर्ट मा#BhagalpurAirport,#BiharNews,#BuildingSafety