back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

माले चाहता है Darbhanga में अमन-भाईचारा और शांति, क्या GM Road कांड, पुरखोपट्टी और जटाशंकर चौधरी हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच होगी, पूछ रहे जिला सचिव Baidyanath Yadav

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। दरभंगा जिला में बढ़ते लूट, हत्या, उत्पीड़ण,अपराध, जिला को अशांत करने वाली घटना, उन्मांद उत्पात की घटना पर रोक लगाने से लेकर शहर से देहात तक (घनश्यामपुर, बुदेव कुम्हरौली) में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने, दुकान लूटपाट की घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने वहीं कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई कभी होगी।

- Advertisement -

भूमि विवाद का साप्ताहिक निबटारा, गरीबो को उजाड़ने, हटाने से पहले बसाने की प्रक्रिया, नगर थाना अंतर्गत जीएम रॉड आगजनी कांड(GM Road incident), बहादुरपुर थाना अंतर्गत पुरखोपट्टी (Purkhopatti) दो सहेली हत्याकांड तथा लहेरियासराय थाना अंतर्गत जटा शंकर चौधरी हत्याकांड (jatashankar Chaudhary murder) की उच्चस्तरीय जांच होगी या नहीं,

- Advertisement -

अपराध पर लगाम लगाते हुए अपराधी पर संख्त कार्रवाई करने की मांग के साथ जिला में शांति व्यवस्था बहाल करने की पुरजोर वकालत करते आज भाकपा (माले) की जिला स्तरीय टीम भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव के नेतृत्व में दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार से मिलकर एक ज्ञापन (Male wants peace and harmony in Darbhanga) सौंपा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की हालत गंभीर, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

टीम में भाकपा(माले) जिला कमेटी सदस्य सह आइसा राज्य सह सचिव प्रिंस राज, इनौस प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत राम,अताउर रहमान शामिल थे।

भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा
कि भाजपा-जदयू की सरकार के उन्मादी-उत्पाती ताकतों को खुली छूट मिली हुई है। रामनवमी के दिन घनश्यामपुर और शहर में भाजपा और आरएसएस के लोगो के द्वारा उत्पात मचाया गया। घनश्याम पुर में उन्मादी ताकतों की ओर से अल्पसंख्यक समाज के कई दुकानों में लूट पाट किया गया लेकिन अभी तक कोई करवाई नही हुई है।

सिर्फ एफआईआर दर्ज कर पुलिस चुप बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि शहर और घनश्यामपुर में हुए घाटन में भाजपा-आरएसएस नेता के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन के भूमिका की जांच होनी चाहिए तथा दोषियों पर संख्त से संख्त करवाई हो, तथा अल्पसंख्यक समाज को सुरक्षा की गारंटी करना चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि आज जिला के अपराध चरम पर पहुच गया है। अपराधी खुलेआम अपराध की घटना को अंजाम दे रहे है। लेकिन स्थानीय पुलिस इस ओर अग्रसर नही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शराब तस्कर से लेकर सालों पुराना वारंटी तक Kusheshwarsthan पुलिस का ट्रिपल एक्शन...चढ़ा हत्थे, इलाके में हड़कंप

उन्होंने कहा कि आज जीएम रोड कांड का कई महीना बीत गया लेकिन आज तक घटना की उच्चस्तरीय जांच नही हुई,पुरखोपट्टी में दो सहेली की हत्या हो जाती है लेकिन आज तक पुलिस घटना का उद्भेदन नही कर पाई न ही दोषियो पर कार्रवाई हो सका।

दिनदहाड़े लहेरियासराय थाना के सैदनगर में कैश लूटकर जटाशंकर चौधरी की हत्या हो जाती है लेकिन आज तक इन सभी कांडों का संहि से जांच नही हो पाया, श्री यादव में दरभंगा एसएसपी से इस सभी कांडों का उच्चस्तरीय जांच कराकर अभिलम्भ दोषियों पर करवाई की मांग की है तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। श्री यादव ने कहा कि एसएसपी की ओर से सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मांग पत्र की एक कॉपी दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन को भी मेल पर भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaitra Navratri: पावन चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, करें मां शैलपुत्री की आरती

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व प्रकृति और आध्यात्म के संगम का प्रतीक...

आज का राशिफल 19 मार्च 2026: ग्रहों के शुभ संयोग से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal: चैत्र कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि के उपरांत प्रतिपदा के शुभ आगमन...

आज का पंचांग: 19 मार्च 2026, चैत्र अमावस्या उपरांत कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस का अपना महत्व होता है और जब बात धर्म-कर्म...

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक कहानी?

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें