spot_img

दरभंगा के कई पुलिस निरीक्षकों का तबादला, एसएसपी अवकाश कुमार ने सौंपी नई जवाबदेही

spot_img
- Advertisement -

रभंगा के पुलिस कप्तान अवकाश कुमार पूरे एक्शन में हैं। लगातार पुलिस महकमा में फेरबदल के बीच लापरवाह पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करते हुए एक नई टीम बनाकर दरभंगा जिला को अपराध मुक्त करने की दिशा में तेजी से पहल कर रहे हैं। ताजा मामला, कई पुलिस निरीक्षकों का तबादला है। (Many police inspectors of Darbhanga transferred) पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

दरभंगा जिले को पुलिस-पब्लिक फ्रैंडली बनाने की दिशा में कप्तान अवकाश कुमार कई अहम फैसला ले रहे हैं। वहीं, कई थानों के थानाध्यक्षों को लापरवाही में निलंबित करने के साथ कई थानों में बहुत जल्द नए थानेदारों की तैनात पर भी विचार किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

उन्होंने जिले के चार थानेदारों को गत शुक्रवार को निलंबित कर बड़ा संदेश पुलिस अधिकारियों को देते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर और कई बदलाव देखने को मिलेंगे। फिलहाल, निम्न पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ट्रांसर्फर करते हुए नए पदस्थापन के साथ महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। पढ़िए पूरी लिस्ट

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

पुलिस निरीक्षक हरेराम राम को जो पहले दरभंगा ओएसडी थे उन्हें नए पदस्थापन के तहत ओएसडी सह प्रभारी, विधि व्यवस्था और तकनीकी शाखा, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय दरभंगा में योगदान का आदेश दिया है। वहीं, पुलिस निरीक्षक कुमार कृति को पुलिस केंद्र दरभंगा से अंचल पुलिस निरीक्षक के तौर पर कमतौल अंचल भेजा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

इधर, पुलिस निरीक्षक बसंत कुमार को जो पहले अंचल पुलिस निरीक्षक कमतौल अंचल में पदस्थापित थे उन्हें वहां से अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा अंचल दरभंगा भेजा है। वहीं, पुलिस निरीक्षक पवन कुमार सिंह जो पहले बहेड़ा अंचल में पुलिस निरीक्षक थे उन्हें वहां से पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना अध्यक्ष की जवाबदेही दी गई है।

वहीं, पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार जो प्रभारी सीआईएटी थे उन्हें प्रभारी अभियोजन कोषांग एवं मद्यनिषेध शाखा, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय दरभंगा में पदस्थापित किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शर्मनाक! पटना का ऐतिहासिक गोलघर बना ‘लव वॉल’, दीवारों पर उकेरे ‘आई लव यू’, ‘सॉरी बाबू’ के संदेश

Patna News: पटना का ऐतिहासिक गोलघर अब 'लव वॉल' बन गया है। दीवारों पर 'आई लव यू' और 'सॉरी बाबू' जैसे संदेशों से यह ब्रिटिशकालीन धरोहर अपनी पहचान खो रही है।#Golghar,#PatnaNews,#BiharTourism

बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! अब ऑनलाइन होगा ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया और प्राथमिकता

Bihar Teacher Transfer: बिहार सरकार ने शिक्षकों के लिए नई ऑनलाइन और पारदर्शी स्थानांतरण नियमावली-2026 लागू कर दी है। अब 5 साल की सेवा के बाद शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। गंभीर बीमारी, दिव्य#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#TeacherNews

दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

Darbhanga Crime: दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बदमाशों ने सुबह घर से बुलाकर एक युवक की तलवार से हत्या कर दी, वहीं बिहार पुलिस के एक जवान#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#MurderNews

गया सेंट्रल जेल में गांजा, लापरवाही! डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

Bihar Jail Suspension: बिहार के गया सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुदर्शन प्रसाद सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सम्राट सरकार ने अपराधियों से सांठगांठ और ड्यूटी में लापरवाही के आ#BiharNews,#GayaJail,#SamratSarkar