back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Sitamarhi में खौफनाक मर्डर: सनकी पति ने पहले पत्नी की गला रेतकर कर दी हत्या, फिर खून से दीवार पर लिखा-मैंने बीवी को मार डाला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी जिला मुख्यालय डुमरा के बड़ी बाजार में मंगलवार की अहले सुबह सनकी पति पुनौरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव निवासी अजय राउत ने युवा पैतीस वर्षीय पत्नी रेखा कुमारी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद घर की दीवार पर लिखा- ‘मैं अजय पत्नी को मारा है, किसी का कसूर नहीं है, है तो ससुर’।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार गांव की है, जहां सोमवार की रात पति ने घटना को अंजाम दिया। वहीं, हत्या के बाद उसने घर की दीवार पर लिख दिया था,” मैंने बीवी की हत्या की है”, जिसे देख लोग हैरान रह गए। घटना के बाद सनकी पति घर से फरार है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

सुबह में लोगों को मिली जानकारी 

- Advertisement -

स्थानीय लोगों को मंगलवार की सुबह में घटना की जानकारी मिली। देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुनौरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सह अवर निरीक्षक रामजी यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने लोगों से घटना के कारणों की जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि शीघ्र घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

किराये के मकान पर रहता था परिवार
पूरा मामला सोमवार रात का है। पुलिस ने बताया कि तलखा खाफ बड़ी बाजार गांव में अजय राउत अपनी पत्नी रेखा देवी और तीन बच्चों के साथ किराये के एक मकान में रहता था। वह ठेले पर सामान लेकर मोहल्ले-मोहल्ले में घूमकर बेचा करता था। बताया जाता है कि सोमवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इसी के बाद अजय ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी।

वह डुमरा बड़ी बाजार किराये के मकान में पति व तीन बच्चों के साथ रहती थी। वह आसपास के घरों में चौका-बर्तन करती थी। उसका पति घूम-घूमकर जूता-चप्पल बेचता है। पत्नी की हत्या करने के बाद पति शव को घर के आंगन में छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना पर पुनौरा थाने के एएसआई रामजी यादव मौकेपर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रेखा देवी व उसके पति अजय राउत के बीच एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। हालांकि विवाद की वजह की जानकारी किसी को नहीं है। अहले सुबह अजय ने अपने ससुर को फोन कर पत्नी की हत्या कर देने की जानकारी देते हुए कहा कि शव आंगन में पड़ा है, आकर ले जाओ। इसके बाद मृतका के माता-पिता पहुंचे तो देखा कि घर का आंगन खून से लथपथ था। बेटी मरी पड़ी थी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौकेपर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके माता-पिता को सौंप दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह पर पत्नी संजना गणेशन ने की ऐसी टिप्पणी, फैंस बोले – ‘ये तो क्लीन बोल्ड हो गए!’

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के सबसे घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान पर अपनी...

Mira Rajput: शाहिद कपूर की खूबसूरत पत्नी की लाइफस्टाइल और नेटवर्थ कर देगी आपको हैरान!

Mira Rajput News: बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर की...

Mahindra Vision Series: महिंद्रा की नई ‘विजन सीरीज’ से बदलेगा भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार का चेहरा!

Mahindra Vision Series: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा हमेशा से एक मजबूत...

UPSC Exam: परीक्षाओं की सुरक्षा पर सरकार का बड़ा बयान, पिछले पांच साल में कोई पेपर लीक नहीं!

UPSC Exam: केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्यसभा में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें