back to top
22 जून, 2024
spot_img

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान बनें अमरिंद सिंह राजा वड़िंग, नवजोत सिद्धू की छुट्‌टी, नए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, अब 3D से होगा काम

spot_img
Advertisement
Advertisement

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। राजा वड़िंग ने राज्य के नेताओं व कार्यकर्ताओं को थ्रीडी के फार्मूले पर चलने की अपील की है। पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू के कांग्रेस भवन में होने के बाद भी कार्यक्रम में शामिल न हाेने को लेकर तमाम अटकलें लग रही हैं।

सिद्धू ने कार्यक्रम शुरू होने से कुछ मिनट पहले अपने समर्थकों के साथ फोटो ट्वीट करके कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। सिद्धू कांग्रेस भवन तो पहुंचे लेकिन न तो पंडाल में गए और न ही मुख्य मंच पर नजर आए। सिद्धू कांग्रेस भवन में अलग बैठे रहे और जब अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कार्यभार संभालने लगे तब भी वह वहां नहीं थे। सिद्धू के इस रवैये के बाद पार्टी की खींचतान एक बार फिर से उजागर हो गई है।

शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, विधानसभा में उप नेता राजकुमार चब्बेवाल समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पहले भारत भूषण आशु ने कार्यकारी अध्यक्ष तथा बाद में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।

इस मौके पर पंजाबभर से आए पार्टी के जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए भारत भूषण आशु ने कहा कि आज पार्टी लीडरशिप के सामने बड़ी चुनौती है। पार्टी में किसी व्यक्ति विशेष के कार्यक्रम लागू नहीं किए जाएंगे न ही किसी एक व्यक्ति की ब्रांडिंग होगी। पार्टी के जो कार्यक्रम होंगे, उसे ब्लाक व जिला स्तर पर लागू किया जाएगा।

इस मौके पर अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के थ्री डी यानी डिसिप्लिन, डैडिकेशन व डायलॉग का फार्मूला देते हुए कहा कि अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं किया जाएगा। अगर कोई नेता यह सोचता है कि वह पार्टी प्लेटफार्म से अलग चलकर खुद का कार्यक्रम लागू करेगा तो वह उसे यह बात छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक सोच या विचारधारा है, जो कभी खत्म नहीं होती।

राजा वड़िंग की ताजपोशी के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद मनीष तिवारी, पूर्व प्रधान शमशेर दूलों, राजकुमार वेरका, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा समेत कई नेता पहुंचे। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू तथा उनके समर्थकों के आने पर अंतिम समय तक सस्पेंस बना रहा।

उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 117 में से केवल 18 सीटों पर ही जीत मिली थी। राज्य में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिद्धू से इस्तीफा ले लिया था। जिनके स्थान पर राजा वड़िंग को अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजा वड़िंग ने कार्यभार संभालने से पहले पंजाब के 43 विधानसभा हलकों का दौरा करके वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें