spot_img

South Africa Tour Of India: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम जून में करेगी भारत का दौरा, खेली जाएगी पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला

spot_img
- Advertisement -

क्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम जून में पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भारत का दौरा करेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल के 15वें सीजन (IPL-2022) के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी किया, जिसका आगाज 9 जून से होगा। सीरीज का पहला टी20 मैच दिल्ली में खेला जाएगा. आईपीएल के बाद यह भारतीय टीम की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी।

- Advertisement -

पांच मैचों की श्रृंखला का पहला टी-20 मैच गुरूवार 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच रविवार 12 जून को कटक, तीसरा मैच मंगलवार 14 जून को विजाग, चौथा मैच शुक्रवार 17 जून राजकोट और पांचवां मैच रविवार 19 जून को बेंगलुरू में खेला जाएगा।

- Advertisement -

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग खेला जा रहा है, जिसमें भारत सहित अन्य देशों के खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। आईपीएल का फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका भारत दौरे पर आएगी। यह श्रृंखला टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिए भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। टी-20 विश्व कप का आयोजन इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा मौका! 6 जुलाई तक है आवेदन की आखिरी तारीख, चूक न जाएं

Bihar Temple Jobs: बिहार के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में नौकरी पाने का शानदार मौका! न्यास समिति ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।#BiharJobs,#ShyamaMandir,#JobVacancy

दरभंगा कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार! 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में वरीय अधिकारी को 90 दिन का अल्टीमेटम

Bihar Court Order: दरभंगा के बेनीपुर कोर्ट ने 13 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की 'तथ्य की भूल' वाली रिपोर्ट खारिज कर दी। कोर्ट ने पुलिस की 'बहरा कर देने वाली चुप्पी#BiharCourtOrder,#DarbhangaJustice,#PoliceAccountability

PMCH प्राचार्य की कुर्सी गई! ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक में थे, मंत्री निशांत की छापेमारी में हुआ खुलासा, हटाया!

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया है। उन पर ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक मे#PMCHPatna,#BiharHealth,#PatnaNews

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses