back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 30, 2026
होम Bihar Patna बिहार में फर्जी शिक्षकों की बहाली का चल रहा सिंडिकेट, फिर मिले...

बिहार में फर्जी शिक्षकों की बहाली का चल रहा सिंडिकेट, फिर मिले 445 शिक्षकों के डुप्लीकेट सर्टिफिकेट

7 फर्जी शिक्षकों का होगा नियोजन रद, बैकलॉग में नियोजन का भांडाफोड़, DEO के आदेश से मचा हड़कंप
7 फर्जी शिक्षकों का होगा नियोजन रद, बैकलॉग में नियोजन का भांडाफोड़, DEO के आदेश से मचा हड़कंप

पिछले साल सितंबर वर्ष 21 से शुरू बिहार में शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़ा अभी भी रह-रहकर उजागर हो रहा है। इसका पूरा रैकेट बिहार के दरभंगा से लेकर हर कोने में छुपकर अपना सिंडिकेट चला रहे हैं। उन सालों में जिन शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी निकले थे।

 

उन पर सरकार ने कितना एक्शन लिया यह बाद की बात है। सवाल यह है कि शिक्षा विभाग के पोर्टल पर नियोजन इकाइयों ने 49348 चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र अपलोड किए थे जिनमें फर्जीवाड़े की बू से विभाग की भी नींद उड़ गई थी। ताजा मामला, प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में TET का डुप्लीकेट सर्टिफिकेट देकर नौकरी लेने का सामने आया है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

जानकारी के अनुसार, राज्य में वर्ष 21 में ही चली 94 हजार प्रारंभिक शिक्षकों की नियोजन (Recruitment Process of 94 thousand teachers) प्रक्रिया के दौरान जांच में फर्जी प्रमाण पत्र पकड़े गए थे। मगर, विस्तारित कार्रवाई नहीं होने से मामला लगातार बढ़ता जा रहा है।

उन दिनों जिन चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी (Fake Certificates) निकले हैं उन पर सरकार एक्शन लेने की बात कही थी। शिक्षा विभाग के पोर्टल पर नियोजन इकाइयों की ओर से 49,348 चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र अपलोड किए गए जिनकी जांच में क्या निकला यह छोड़िए। इसमें 632 प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। इस मामले में संबंधित अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

उस साल भी, इनमें से नालंदा में 63, बक्सर में 121, सारण में 23, नवादा में 42, बेगूसराय में 19 चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र पर फर्जी पाए गए थे। शेष चयनित अभ्यर्थियों के भी मैट्रिक और इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र, अंक पत्र, शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, अंक पत्र, दक्षता परीक्षा यानी टीईटी उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र मेधा सूची प्रमाण पत्र, नियुक्ति प्रमाण पत्र, जातीय प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की जांच कराई गई थी।

मगर, हद यह इन सख्ती के बाद भी फर्जीवाड़े बढ़ ही रहे। शिक्षकों की नियुक्ति में लगातार फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं।  फिलहाल, प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में टीईटी का डुप्लीकेट सर्टिफिकेट देकर नौकरी ले ली गई है। शिक्षा विभाग ने फिलाहल ऐसे 445 अभ्यर्थियों को चिन्हित किया है। इन अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा पास किए जाने का फर्जी प्रमाण पत्र दिया है। इसकी पूरी जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार

नियोजन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 18 अप्रैल को अलग-अलग नियोजन इकाईयों में 1377 अभ्यर्थियों का चयन अंतिम रूप से किया गया था। इनमें से 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिया जा चुका है लेकिन, विभाग ने अंतिम रूप से चयनित कुल 445 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने पर फिलहाल रोक लगा दी है।

शिक्षा विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा गोपालगंज जिले में हैं। 445 में से अकेले गोपालगंज के 223 अभ्यर्थी शामिल हैं। नियोजन के विशेष चक्र के तहत जिले में 573 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इनमें से 350 को ही नियुक्ति पत्र दिया गया है बाकी बचे 223 अभ्यर्थियों के TET सर्टिफिकेट की जांच का काम चल रहा है।

इसके अलावा मोतिहारी और बेतिया में 80–80 अभ्यर्थी, मधुबनी में 38, नालंदा में 15, मुजफ्फरपुर और नवादा में 3–3, भोजपुर में 2, कटिहार सारण सीतामढ़ी में एक-एक अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनके सर्टिफिकेट की जांच की जा रही है।

फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने का प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है। जांच में पुष्टि होने के बाद गुमराह करने वाले सभी अभ्यर्थियों पर केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में विभाग ज्यादा जानकारी देने से बच रहा है।

यह भी पढ़ें:  जेडीयू में ललन सिंह पर संजय झा का बड़ा बयान! 5 नवंबर को होगा बिहार की राजनीति का अगला दांव

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षकों के चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच कराई जा रही है, जिन संस्थानों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए हैं वहां से उसका सत्यापन कराया जा रहा है। जिन चयनित शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पकड़े जा रहे हैं उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। यदि जांच में संबंधित नियोजन इकाई दोषी पाया गया तो उस पर भी प्राथमिकी दर्ज करा कर कार्रवाई होगी।

इसके साथ ही, गत मार्च में नालंदा में शिक्षक नियोजन में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। इसमें 25 शिक्षकों की नियुक्ति फर्जी पाई गई है ।उनका सेवा समाप्त कर दिया गया है। साथ ही सरकार ने पैसे वसूलने का भी आदेश दिया है।

क्या था मामला
शिक्षक नियोजन अपीलीय प्राधिकार के आदेश पर बहाल शिक्षकों की जांच में नालंदा में रोज नए- नए तथ्य सामने आ रहे हैं। जिले में फर्जी शिक्षकों की बहाली का रैकेट चल रहा है। नए खुलासे के अनुसार बिना किसी विभागीय आदेश के ही 25 नियोजित शिक्षकों की अवैध नियुक्ति कर ली गई थी।

दबाव डालकर योगदान कराया गया
खास बात ये है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक पर दबाव बनाकर शिक्षकों को स्कूलों में योगदान भी करवाया गया। नियुक्ति के 5 साल बाद उनके नियोजन को अवैध करार दिया गया है और 25 प्रखंड शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया गया है।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Darbhanga Jale Crime सीतामढ़ी का शातिर चोर जाले में दबोचा गया! 38 हजार की चोरी का किया खुलासा! ● Darbhanga News बेनीपुर में 'सूर्य घर' योजना का धमाका! अब मुफ्त बिजली से रोशन होंगे घर, ऐसे उठाएं फायदा ● भागलपुर के जीरोमाइल थाने में नए SHO का बड़ा ऐलान! पदभार लेते ही उठाया पहला ये कदम, जनता को मिलेगा फायदा ● बड़ी खबर! दरभंगा में RJD की जीत, पूर्व मंत्री बोले- तेजस्वी चलाएं ये फॉर्मूला, 2029 में बनेगी सरकार! ● Darbhanga News किसानों की बल्ले-बल्ले! दरभंगा KVK ने दी प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग, खाते में आए PM किसान के ₹18,690 करोड़ ● जेडीयू में ललन सिंह पर संजय झा का बड़ा बयान! 5 नवंबर को होगा बिहार की राजनीति का अगला दांव ● बदरीनाथ से उड़ा हेलीकॉप्टर 15 मिनट में टूटा संपर्क -अचानक हुआ लापता! 6 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश ? ● दुलारचंद हत्याकांड फिर चर्चा में| क्या है '3 FIR' का चौंकाने वाला सच! पढ़िए - 1. गोली और थार -2. जन सुराज 3. आरोप सही ● Voter List Revision | वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की अंतिम तारीख! ● Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया 'हराम', दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए - 'शिर्क' ● India vs New Zealand ODI Series न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! ये दो धुरंधर हुए बाहर, पूरा शेड्यूल बदला ● Maner Murder मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार का हत्यारा दबोचा! STF ने रात में पकड़ा, अब होगा न्याय ● Bihar PM Kisan बिहार के किसानों की मौज! सीधे खाते में आए ₹1476 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारी ● Bihar Fish Farmers डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे मत्स्य पालक!35% तक अनुदान, ऐसे मिलेगा लाभ ● RK Sinha Death: भाजपा के दिग्गज नेता और SIS के जनक आरके सिन्हा का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस! ● सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर करूंगा | भड़के अनंत सिंह! बोले- नीरज ने दुलारचंद को मरवाया | अब 'नीतीश कुमार और ललन सिंह से कभी नहीं मिलेंगे' ● Bihar Politics | JDU खत्म होने वाली है! तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी पर क्यों किया सबसे बड़ा हमला? ● हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार ● Muzaffarpur Land Registry मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए आई खुशखबरी! चिन्हित 76 मौजों में भूमि लेन-देन पर लगी पाबंदी हटी ● Bihar Politics| जेडीयू में 'आशीर्वाद' पर बखेड़ा: ललन सिंह पर नीरज कुमार के बयान से हड़कंप, संजय झा ने बताई सच्चाई! ● Darbhanga Jale Crime सीतामढ़ी का शातिर चोर जाले में दबोचा गया! 38 हजार की चोरी का किया खुलासा! ● Darbhanga News बेनीपुर में 'सूर्य घर' योजना का धमाका! अब मुफ्त बिजली से रोशन होंगे घर, ऐसे उठाएं फायदा ● भागलपुर के जीरोमाइल थाने में नए SHO का बड़ा ऐलान! पदभार लेते ही उठाया पहला ये कदम, जनता को मिलेगा फायदा ● बड़ी खबर! दरभंगा में RJD की जीत, पूर्व मंत्री बोले- तेजस्वी चलाएं ये फॉर्मूला, 2029 में बनेगी सरकार! ● Darbhanga News किसानों की बल्ले-बल्ले! दरभंगा KVK ने दी प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग, खाते में आए PM किसान के ₹18,690 करोड़ ● जेडीयू में ललन सिंह पर संजय झा का बड़ा बयान! 5 नवंबर को होगा बिहार की राजनीति का अगला दांव ● बदरीनाथ से उड़ा हेलीकॉप्टर 15 मिनट में टूटा संपर्क -अचानक हुआ लापता! 6 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश ? ● दुलारचंद हत्याकांड फिर चर्चा में| क्या है '3 FIR' का चौंकाने वाला सच! पढ़िए - 1. गोली और थार -2. जन सुराज 3. आरोप सही ● Voter List Revision | वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की अंतिम तारीख! ● Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया 'हराम', दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए - 'शिर्क' ● India vs New Zealand ODI Series न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! ये दो धुरंधर हुए बाहर, पूरा शेड्यूल बदला ● Maner Murder मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार का हत्यारा दबोचा! STF ने रात में पकड़ा, अब होगा न्याय ● Bihar PM Kisan बिहार के किसानों की मौज! सीधे खाते में आए ₹1476 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारी ● Bihar Fish Farmers डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे मत्स्य पालक!35% तक अनुदान, ऐसे मिलेगा लाभ ● RK Sinha Death: भाजपा के दिग्गज नेता और SIS के जनक आरके सिन्हा का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस! ● सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर करूंगा | भड़के अनंत सिंह! बोले- नीरज ने दुलारचंद को मरवाया | अब 'नीतीश कुमार और ललन सिंह से कभी नहीं मिलेंगे' ● Bihar Politics | JDU खत्म होने वाली है! तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी पर क्यों किया सबसे बड़ा हमला? ● हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार ● Muzaffarpur Land Registry मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए आई खुशखबरी! चिन्हित 76 मौजों में भूमि लेन-देन पर लगी पाबंदी हटी ● Bihar Politics| जेडीयू में 'आशीर्वाद' पर बखेड़ा: ललन सिंह पर नीरज कुमार के बयान से हड़कंप, संजय झा ने बताई सच्चाई! ●