spot_img

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संचालक से दिन-दहाड़ 22.5 लाख कैश की लूट

spot_img
- Advertisement -

बिहार के जमुई में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस माथा पीट रही है। और अपराधी तांडव कर रहे हैं। गत आठ मार्च को लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी-खिलार मार्ग पर बमकाली के समीप पवना निवासी सीएसपी संचालक श्यामसुंदर गुप्ता से दिनदहाड़ छह लाख कैश लूट मामले में 45 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं, ताजा मामला पुलिस के लिए सिरदर्द से कम नहीं है जहां, अपराधियों ने एक देवघर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संचालक मिथिलेश प्रसाद सिंह से 22.5 लाख कैश चकमा देकर लूट लिए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दरअसल गुरुवार को यह वारदात उस दौरान हुआ जब चारों तरफ लोग चौक पर जमा थे। इसी दौरान अपराधियों ने देवघर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संचालक मिथिलेश प्रसाद सिंह से कहा, सर आपकी कार से मोबिल लीक कर रहा है। यह सुनकर जैसे ही मिथिलेश सिंह ने अपनी कार रोकी। अपराधियों ने उनकी कार से कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार की दोपहर जब यह वारदात हुआ सिकंदरा चौक पर काफी भीड़भाड़ था। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी कार से रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना के बाद स्कूल संचालक मिथिलेश प्रसाद सिंह सिकंदरा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की यह करतूत कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

पुलिस को दिए बयान में श्री सिंह ने कहा है कि वह अपने एक सहकर्मी के साथ कार से चालक के साथ आ रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा चौक के पास पहले एक फिर कुछ दूर बाद दूसरा व्यक्ति गाड़ी से मोबिल नीचे गिरने की जानकारी देने लगा।

मोबिल चेक करने के लिए उन्होंने अपनी कार सिकंदरा चौक स्थित पुलिस चेक पोस्ट के ठीक सामने रोकी। उन्होंने बताया कि तीनों लोग मोबिल चेक कर रहे थे। इसी बीच दोनों अपराधी भी वहां पहुंच गए और इंजन का बोनट खोलकर मोबिल रिसने की जानकारी लेने लगे। मगर, जब इन्हें गाड़ी में कोई खराबी नहीं दिखी तो आशंका पर कार के अंदर जाकर देखा तो रुपए से भरा बैग गायब था। उन्होंने बताया कि बैग में स्कूल के कुछ जरूरी कागजात, लैपटॉप, चार्जर सहित बाइस लाख कैश और कुछ अन्य कई सामान थे।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

यह जानकारी चेक पोस्ट में मौजूद पुलिस कर्मियों को दी गई। फिर थाना आकर रपट लिखाई गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो दो युवक को लखीसराय रोड की ओर काला रंग का बैग लेकर भागते देखा गया।

पुलिस की शिथिलता से बढ़ रही आपराधिक वारदातें
जमुई पुलिस अनुमंडल में पुलिस की शिथिलता के चलते आपराधियों का मन बढ़ा हुआ है। इस कारण शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाके तक आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। हालांकि खैरा थाना क्षेत्र में हुई लूट की दो वारदातों का पुलिस ने पर्दाफाश कर लूट की कुछ रकम बरामद करने के साथ शामिल आठ अपराधियों को जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

आधा दर्जन से अधिक क्राइम प्वाइंट
इस अनुमंडल क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक क्राइम प्वाइंट हैं। इन जगहों पर अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। क्राइम प्वाइंट में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र का दिग्घी-खिलार मार्ग, गंगटा जंगल, खैरा थाना क्षेत्र का खैरा-सोनो तथा खैरा-गरही मार्ग, गिद्धौर का जखराज स्थान सहित अन्य जगहों पर समय-समय पर आपराधिक घटना को अंजाम देते रहते हैं। ऐसी बात नहीं कि इन क्राइम प्वाइंट के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है। सब कुछ जानते हुए भी पुलिस इन जगहों पर संवेदनशील नहीं रहती है। हालांकि, पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि अपराधियों पर नकेल कसी गई है और कसी जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027

NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर कंसी के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह इस मार्ग पर कुछ ही दिनों में आग लगने की चौथी घटना है, जिसने#DarbhangaNews,#BiharTruckFire,#NH27Accident