spot_img

बिहार में दरिंदगी, रामलीला देखकर घर लौट रही नाबालिग को अगवा कर जंगल में 3 घंटे तक किया गैंगरेप

spot_img
- Advertisement -

वादा से एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक नाबालिग से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। अंजाम देने वाले दो दुष्कर्मी उसी पीड़िता के गांव के बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। बताया जाता है कि जिले के नक्सल प्रभावित इलाके गोविंदपुर थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया है जहां चौदह वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। वह रामलीला देखकर घर जा रही थी कि बीच रास्ते में दोनों दरिंदों ने उसे दबोच लिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, लड़की अपने गांव में रामलीला का कार्यक्रम में देर रात तक रही और फिर वह अपने घर की ओर जा रही थी। कार्यक्रम स्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर घर था। इसी बीच गांव के ही दो युवक मुकेश राजवंशी और दीवान राजवंशी ने लड़की को धर दबोचा और बगल में ही जंगल में ले गया। तीन घंटे तक लड़की को रख कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद घर के पास ले जाकर नाबालिग को छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  'कुबूल है' बुलवाया, ब्लैकमेल किया...नशीला जूस पिलाकर बनाया VIDEO, IAF अधिकारी की पत्नी से रेप मामले में, मौलवी के सरेंडर से खुली खौफनाक साजिश की परतें!

शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दो युवक ने सामूहिक बलात्कार किया है। यह घटना गुरुवार की रात में हुई है।

लड़की ने इस घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जैसे ही इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को मिली, तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता व दोनों युवक एक ही गांव के ही हैं। प्राथमिकी की जानकारी मिलते ही दोनों को कुकर्मी फरार बताया जाता है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के घरों की कुर्की जब्ती कर जल्द ही उसे आत्मसमर्पण कराया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna

ट्रेन में अचानक धुआं! मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों की अटकी सांसें, फिर ऐसे टला बड़ा खतरा

Madhubani News: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उदना स्पेशल ट्रेन की एस-4 बोगी से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, रेल अधिकारियों की सूझबूझ से स्#MadhubaniNews,#BiharTrain,#IndianRailways