spot_img

सुपौल में घर पर गिरा पत्थर के गिट्टी से लदा ट्रक, सगे दो मासूम भाई-बहन की मौत, मां समेत एक बच्चे की हालत गंभीर, दरभंगा DMCH रेफर

spot_img
- Advertisement -

बिहार के सुपौल से एक बड़ी खबर आ रही है जहां, घर पर गिरा पत्थर के गिट्टी से लदा ट्रक, सगे दो भाई-बहन की मौत, मां समेत एक बच्चे की हालत गंभीर, दरभंगा DMCH रेफर। मामला, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गझर गांव से जुड़ा है।

- Advertisement -

यहां सोमवार की सुबह एनएच-327 पर पत्थर के गिट्टी से लदे ट्रक के सड़क किनारे बने एक घर पर पलटने से दो सगे भाई-बहन पांच वर्षीय श्रवण कुमार और सात वर्षीय सरस्वती कुमारी की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, वहीं हादसे में तीन साल का लक्ष्मण कुमार और मां अंजना देवी घायल हैं। बताया जाता है कि घटना के समय पीड़ित घर में सो रहे थे।

- Advertisement -

त्रिवेणीगंज थाने के प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। इसी बीच शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चों के पिता 30 वर्षीय अनिल राम घर पर नहीं थे। वह मजदूरी के लिए बाहर गए थे। इसी बीच उनके घर पर ट्रक आकर पलट गया। इस दौरान हादसा हुआ।

त्रिवेणीगंज पुलिस के अनुसार,  रंजना देवी अपने तीन बच्चों-दो बेटे और एक बेटी के साथ सो रही थी, तभी गिट्टी-पत्थर से लदा ट्रक घर पर गिर गया और उसने सभी को अपनी चपेट में ले लिया।

दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां समेत दो को इलाज के लिए सुपौल के सदर अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से भी प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety