

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। जाले प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में लाउडस्पीकर विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दर्जनों लोग घायल हो रेफरल अस्पताल में इलाजरत हैं।
थाना क्षेत्र के बड़ी मलिकपुर गांव में शादी के मौके पर लाउडस्पीकर बजने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
इस मामले में दोनों ओर से जाले थाना में काउंटर केस दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार बड़ी मलिकपुर गांव निवासी परमेश्वर सहनी की पत्नी रजनी देवी ने इसी गांव के रामकृपाल सहनी राम श्रेष्ठ सहनी उमेश सहनी एवं डोमा सहनी के विरुद्ध लाउडस्पीकर बजाने को लेकर मारपीट कर रजनी देवी सहित खुशबू कुमारी जाउत कृष्ण कुमार बेटा राजेश सहनी समेत अन्य को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।
वहीं, काउंटर केस दर्ज कराते हुए नथुनी सहनी का पुत्र रामकृपाल सहनी कहा है कि, देर रात को तेज आवाज में बाजा बजाने से मना करने पर फुलेश्वरश्वर सहनी के पुत्र मुकेश सहनी राजेश सहनी कृष्णा सहनी ने उसके सहित तीनो भाई को मारपीट कर घायल कर दिया।
आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उन लोगों ने तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजा रहा था, जिसे मना करने पर सभी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया, थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडेय ने बताया है कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर करवाई की जा रही है।
वहीं, लाउडस्पीकर बजाने के विवाद में जाले पश्चिमी पंचायत की वार्ड सदस्य सहित दोनो पक्ष से दस लोग गंभीर रूप से घायल हो स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
घटना जाले पश्चिमी पंचायत के भटपोखरा गांव में में बीते मंगलवार बुधवार की रात का बताया जाता है। इस मामले में दोनो पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। घायल वार्ड सदस्य सीता देवी ने बताई की बीते मंगलवार देर रात को तेज आवाज से बज रहे लाउडस्पीकर को कम आवाज में बजाने को लेकर हुई मारपीट की घटना में सीता देवी सहित उनके पति नगीना दास समेत आठ महिला पुरुष घायल हो गए।
वहीं, दूसरी पक्ष से संजय दास की पुत्री सुधा कुमारी, बिने दास की पुत्री विभा देवी घायल हैं। सभी घायलों की चिकित्सा रेफरल अस्पताल के डॉ. भगवान दास के यूनिट में किया गया। इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है।
- Advertisement -
- Advertisement -



