spot_img

बैंक से पैसा निकालकर बाइक से घर लौट रहे भाई-बहन से दिन-दहाड़ बीच दोपहर 2 लाख कैश की लूट, धक्का देकर गिराया और लूटकर चलते बने

spot_img
- Advertisement -

सुपौल में बड़ी लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार अपराधियों ने बैंक से रुपया निकासी कर घर लौट रहे भाई बहन से दिनदहाड़े दो लाख रुपया छीन भाग निकले।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बुधवार को लगभग डेढ़ बजे पिपरा थाना क्षेत्र के कमलपुर पुल के समीप बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। महिला बैंक से पैसे निकाल कर अपने भाई के साथ घर लौट रही थी। छिनतई की घटना के बाद पीड़ित महिला चंद्रिका देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की पिपरा शाखा से रुपया निकासी कर महिला अपने भाई के साथ पिपरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर जा रही थी। बाइक पर सवार दो अपराधियों ने रुपया से भरे थैले को छीन लिया और राघोपुर की तरफ दोनों भाग निकले।

चंद्रिका देवी मकरोए की जबकि उसका भाई जोगानंद मंडल बिशनपुर का रहने वाला है। चंद्रिका देवी ने बताया कि वह और उसके भाई ने बैंक से अलग-अलग एक-एक लाख रुपया निकाले थे। बैंक से पैसा लेने के बाद उसे थैला में रखकर बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। इस दौरान कमलपुर पुल के नीचे पीछे से बाइक सवार अपराधी आए और हाथ से थैला छीन बाइक को धक्का दे दिया जिससे दोनों गिर गए।

एसडीपीओ कुमार इंद्रप्रकाश ने
बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। कितने रुपये की छिनतई हुई है वो अभी पता नहीं चला है। जांच की जा रही है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar

मुजफ्फरपुर में मॉड्यूलर फर्नीचर से मिलेगी रफ्तार ! 14.74 करोड़ से लगेगी फर्नीचर फैक्ट्री

Bihar Industrial Development: बिहार के मुजफ्फरपुर में 14.74 करोड़ रुपये के निवेश से नया फर्नीचर और इंटीरियर उत्पाद विनिर्माण इकाई स्थापित होगी। इससे 50 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे#BiharIndustry,#MuzaffarpurNews,#JobCreation

भरत तिवारी एनकाउंटर: हाईकोर्ट की दहलीज पर पहुंचा मामला, परिवार बोला- ‘न्याय लेकर रहेंगे!’

Bihar Encounter: बिहार के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई चंदन तिवारी ने ऐलान किया है कि वे न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।#BiharEncounter,#BharatTiwariCase,#CBIInvestigation

दरभंगा शर्मसार: घुटने भर पानी में हुई परीक्षा, फिर डूबा CM Science College, नगर निगम पर भड़के छात्र

Darbhanga Waterlogging: दरभंगा में मंगलवार को हुई कुछ घंटों की बारिश ने सीएम साइंस कॉलेज को फिर जलमग्न कर दिया। छात्रों को घुटने भर पानी में परीक्षा देनी पड़ी, जिससे नगर निगम के सफाई अ#DarbhangaNews,#BiharRain,#Waterlogging