back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 28, 2026
spot_img

हरियाणा के करनाल में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में गोलियां, तीन आईईडी बम और विस्फोटक के कंटेनर बरामद, खालिस्तानी आतंकी रिंडा ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से फिरोजपुर में भेजे थे बरामद हथियार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रियाणा पुलिस ने देश को दहलाने वाली खालिस्तानी साजिश बेनकाब करते हुए चार आतंकियों को पकड़ा है। चारों का संबंध पंजाब के आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इनके पास से बड़ी मात्रा में गोलियां, तीन आईईडी बम और विस्फोटक के कंटेनर मिले हैं। इस विस्फोटक के आरडीएक्स होने की आशंका जताई गई है। यह आतंकी फिरोजपुर से हथियार व विस्फोटक लेकर तेलंगाना जा रहे थे।

- Advertisement -

करनाल के एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि आईबी की सूचना के बाद इनको पकड़ने के लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान गुरुवार सुबह करीब चार बजे बसताड़ा टोल प्लाजा के पास एक इनोवा गाड़ी में सवार चार युवकों को पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें:  Railway Ticket Booking: रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा अपडेट... मार्च 2026 से बंद होगा UTS ऐप, अब इस नए ऐप पर मिलेगी सारी सुविधा

इसमें से तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का रहने वाला है। पकड़े गए युवकों के नाम गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर, भुपिंदर है। इन सभी के पास से एक पिस्टल, करीब ढाई दर्जन कारतूस तथा तीन कंटेनरों में ढाई-ढाई किलो विस्फोटक बरामद किया गया है।

पूनिया ने बताया कि अभी तक हुई जांच में सामने आया है कि इन युवकों का मुख्य हैंडलर हरविंदर सिंह उर्फ़ रिंडा पाकिस्तान में बैठा है। इनसे पूछताछ में पता चला कि बरामद हथियार और विस्फोटक खालिस्तानी आतंकी रिंडा ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से फिरोजपुर में भेजे थे।

इसके बाद पकड़े गए युवकों को मोबाइल के जरिए एक लोकेशन भेजी गई। पूनिया ने बताया कि यह हथियार और विस्फोटक कहां लेकर जाना था, इस बारे में पकड़े गए युवकों को भी नहीं पता था क्योंकि वह मोबाइल पर भेजी गई लोकेशन के आधार पर चल रहे थे।

जांच में यह भी पता चला है कि यह युवक पहले भी विस्फोटकों को एक से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का काम कर चुके हैं। बरामद विस्फोटक लोकेशन के आधार पर तेलंगाना सीमा पर स्थित एक कस्बे तथा महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब पहुंचाया जाना था। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को नष्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Arvind Kejriwal Acquittal: दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल बरी, 'ईमानदारी कमाई, पैसा नहीं', पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना... पढ़िए जरा भी सबूत नहीं और 600 पन्नों के आदेश

यह विस्फोटक आरडीएक्स हो सकता है जिसकी जांच एफएसएल टीमें कर रही हैं। पूनिया ने बताया कि ज्यादा विस्फोटक होने की आशंका पर संदिग्धों की गाड़ी की तलाशी रोबोट की मदद से ली गई। उनके मुताबिक बरामद हथियार और विस्फोटक से कई जगहों पर बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा सकता था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

8th Pay Commission: कर्मचारियों को मिलेगी बंपर राहत, मूल वेतन में DA मर्जर की जोरदार मांग

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक अहम खबर सामने आई...

अमेरिकी सरकार में AI Technology: ट्रंप का एंथ्रोपिक पर प्रतिबंध, जानें क्यों?

AI Technology: अमेरिकी राजनीति और उभरती तकनीक के बीच एक नया टकराव सामने आया...

बिहार बोर्ड 12वीं आंसर की 2026 जारी: ऐसे करें आपत्ति दर्ज और चेक करें अपने अंक

Bihar Board 12th Answer Key: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026...

Rajpal Yadav News: जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने मचाया धमाल, फैंस के लिए लाया ये खास तोहफा!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाने वाले राजपाल यादव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें