back to top
20 जून, 2024
spot_img

दरभंगा की रहने वाली हैं नोटों की ‘खान’ वाली IAS मैडम पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक कुमार झा, 20 ठिकानों पर मिले करोड़ों में कैश, गिनते थक गई मशीन

spot_img
Advertisement
Advertisement
दरभंगा की रहने वाली हैं नोटों की 'खान' वाली IAS मैडम पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक कुमार झा, 20 ठिकानों पर मिले करोड़ों में कैश, गिनते थक गई मशीन
दरभंगा की रहने वाली हैं नोटों की ‘खान’ वाली IAS मैडम पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक कुमार झा, 20 ठिकानों पर मिले करोड़ों में कैश, गिनते थक गई मशीन

वैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है। आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के 20 ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी की छापेमारी जारी है। आईएएस पूजा के रांची के अलावा मुजफ्फपुर (बिहार) के ठिकानों पर भी ईडी छापेमारी कर रही है।

 

मगर, कौन है यह आईएएस पूजा और कौन हैं उसके पति अभिषेक कुमार झा। देशज टाइम्स यह खुलासा कर रहा है। दोनों दरभंगा के रहने वाले हैं। पढ़िए सतीश चंद्र झा, बेनीपुर दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो की यह पूरी रिपोर्ट…

रांची में पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर 9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर और रांची के पल्स हॉस्पिटल पर छापा पड़ा है। बताया जाता है कि केंद्रीय एजेंसी की यह कार्रवाई रामविनोद सिन्हा से जुड़े मामले में हो रही है। पूरा मामला मनरेगा घोटाले से जुड़ा है। रामविनोद खूंटी में जूनियर इंजीनियर थे, तब पूजा सिंघल खूंटी की डीसी थीं। झारखंड हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि ईडी इस मामले में काउंटर एफिडेविट करे।

यह भी पढ़ें:  498A में Darbhanga Court का बड़ा-ऐतिहासिक फैसला! बीवी को पीटा, दहेज मांगा – अब पति को मिली जेल!

पूजा सिंघल झारखंड की सीनियर अधिकारी हैं। वर्तमान में उनके पास उद्योग सचिव और खान सचिव का प्रभार है। इसके अलावा पूजा सिंघल झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी ) की चेयरमैन भी हैं। बता दें कि पूजा सिंघल इससे पहले भी बीजेपी की सरकार में कृषि सचिव के पद पर तैनात थीं। पूजा मनरेगा घोटाले के वक्त खूंटी में डीसी पद पर तैनात थीं।

दरभंगा की रहने वाली हैं नोटों की 'खान' वाली IAS मैडम पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक कुमार झा, 20 ठिकानों पर मिले करोड़ों में कैश, गिनते थक गई मशीन

जानकारी के अनुसार, झारखंड के सीनियर भारतीय प्रशासनिक सेवा पदाधिकारी पूजा सिंघल एवं उनके पति अभिषेक कुमार झा बहेरा थाना क्षेत्र के हावीभौआर गांव निवासी हैं। इनके विभिन्न ठिकानों से ईडी के पदाधिकारियों ने 25 करोड़ से अधिक संपत्ति बरामद की है और उनके ससुर कामेश्वर झा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आई ए एस पूजा सिंहल एवं अभिषेक झा का पैतृक आवास
आई ए एस पूजा सिंहल एवं अभिषेक झा का पैतृक आवास : देशज टाइम्स की एक्सक्लूसिव तस्वीर

देशज टाइम्स आपको बता दे कि पूजा सिंघल के पति जो झारखंड में एक बड़े व्यवसाई के रूप में जाने जाते हैं, जबकि पूजा झारखंड सरकार में कमिश्नर रैंक के पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं। पूजा सिंघल की पूर्व शादी किसी भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी के साथ हुई थी, लेकिन वह शादी कम ही समय टिक पायी और पढ़ाई के समय सहपाठी रहे अभिषेक कुमार झा जो बेनीपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय परमानंद झा के पौत्र हैं।

यह भी पढ़ें:  काजल से रूसवाई- स्नेहा से प्यार, सिपाही नंबर 1434 धनंजय कुमार...छूट गई नौकरी

पूजा के ससुर कामेश्वर झा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के रूप में मधुबनी में कार्यरत थे,जिन्हें ईडी की ओर से गिरफ्तार किया गया है।

पूजा के संबंध में कहा जाता है कि झारखंड में सरकार भले ही किसी का हो लेकिन हमेशा वह सरकार के चहेते पदाधिकारियों में गिने जाते रहे हैं। वर्तमान समय में वे खनन विभाग में उच्च अधिकारी के पद पर कार्यरत है । जिनके विरुद्ध अवैध खनन का पट्टा निर्गत करने का आरोप है। इसमें करोड़ों रुपए काली कमाई किए जाने का सरकार को सूचना मिली थी। उक्त आलोक में छापेमारी की गई जिसका फलाफल सामने आया है।

यह भी पढ़ें:  Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

जानकारी के अनुसार ये ठिकाने झारखंड के रांची, खूंटी, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद व गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के मुजफ्फरपुर व दिल्ली एनसीआर में हैं। अभी मिली जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल के आवास से भारी मात्रा में नकदी (करीब 25 करोड़) बरामद होने की सूचना है। जानकारी ये भी है कि बरामद नकदी की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई है। ये पैसे इनके चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) के यहां से मिली है।

रांची में कांके रोड के चांदनी चौक स्थित पंचवटी रेजिडेंसी के ब्लाक नंबर नौ, लालपुर के हरिओम टावर स्थित नई बिल्डिंग, बरियातू के पल्स अस्पताल में छापेमारी की जानकारी मिली है। आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के सरकारी आवास पर भी छापेमारी की सूचना है। जानकारी के अनुसार कारोबारी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी की सूचना मिल रही है। अमित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का करीबी बताया जाता है। इस पूरे प्रकरण पर प्रवर्तन निदेशालय की अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

जरूर पढ़ें

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...

498A में Darbhanga Court का बड़ा-ऐतिहासिक फैसला! बीवी को पीटा, दहेज मांगा – अब पति को मिली जेल!

दहेज प्रताड़ना में दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! पति को 2 साल की जेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें