back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 29, 2025

दो घंटे तक एसएच 56 पर रहा रसोइया संघ का कब्जा, हंगामा, प्रदर्शन, जाम

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दो घंटे तक एसएच 56 पर रहा रसोइया संघ का कब्जा, हंगामा, प्रदर्शन, जाम

- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। विभिन्न मांगों के समर्थन में सरकारी विद्यालय के मध्यान्ह भोजन के रसोइया संघ ने संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकला देवी के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय के मुख्यद्वार के सामने एसएच 56 को बांस-बल्ले से घेरकर सड़क जामकर यातायात बंद कर दिया। आंदोलनकारियों की मुख्य मांगों में रसोईया को सरकारी सेवक घोषित करने, सेवा काल की अवधि साठ वर्ष करने, अठारह हजार रूपया मानदेय देने समेत पोशाक देना शामिल है। मांगों के समर्थन में जोरदार नारे भी लगाए गए।

- Advertisement -

सड़क जाम के कारण दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, सअनि शिवकुमार पासवान, अजीत कुमार जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों की दिक्कतों को देखते हुए जाम हटाया। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आए हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा सेक्यूलर के जिला संगठन मंत्री रामसुधार सदा ने रसोइया संघ के मांगों को विस्तार से उल्लेख करते हुए इसे रसोईया के हित बताते हुए मांग को पूरा करने की सरकार से अपील की।

- Advertisement -

सीओ श्रीवास्तव व सअनि श्री पासवान ने रसोइया संघ को उनके मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटाया गया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर पवन देवी, चंदन देवी, सीता देवी, चंद्रकला देवी, अमरजीत सदा सहित कई रसोईया उपस्थित थे।दो घंटे तक एसएच 56 पर रहा रसोइया संघ का कब्जा, हंगामा, प्रदर्शन, जाम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Lakhisarai Road Accident: लखीसराय में खूनी रफ्तार का कहर, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम!

Lakhisarai Road Accident: मौत का तांडव, रफ्तार का कहर! रविवार रात लखीसराय की सड़कों...

न्यू ईयर रिलीज: दिसंबर के आखिर से मनोरंजन का धमाकेदार आगाज, क्या-क्या होगा खास?

New Year Releases News: दिसंबर का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है और नए...

लखीसराय में भीषण Lakhisarai Accident: दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Lakhisarai Accident: नियति का क्रूर खेल, जो पल भर में जिंदगियों को लील गया।...

Lakhisarai Road Accident: लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, दो युवाओं की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

Lakhisarai Road Accident: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका अंदाजा किसी को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें