spot_img

खबर छपते ही बेनीपट्टी मुख्यालय के बस पड़ाव स्थल से अतिक्रमण हटाने में जुटा महकमा

spot_img
- Advertisement -

खबर छपते ही बेनीपट्टी मुख्यालय के बस पड़ाव स्थल से अतिक्रमण हटाने में जुटा महकमा आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो।  बेनीपट्टी  अनुमंडल मुख्यालय के प्रस्तावित बस पड़ाव स्थल पर भूमि अतिक्रमण की खबर देशज टाइम्स में प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में गयी। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी पुरेन्द्र कुमार सिंह ने दलबल के साथ संसारी पोखरा के प्रस्तावित बस पड़ाव स्थल पर पहुंच कर तत्काल मिट्टीकरण पर रोक लगाते हुए कथित भूस्वामी की जमकर फटकार लगाई।

- Advertisement -

सीओ के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ कथित भूस्वामी के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। स्थानीय लोगों ने अंचल प्रशासन को बताया कि कुछ लोगों के द्वारा अकारण भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे आवाजाही के लिए वर्षो पूर्व बनाए गए रास्ता भी प्रभावित हो रहा है।

- Advertisement -

अंचलाधिकारी ने तत्काल मिट्टी भराई पर रोक लगाते हुए पूरी भूमि की मापी कराने का निर्देश दिया। सीओ ने बताया कि स्थानीय एक व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि उक्त जगह पर उनकी भूमि है। जमीन के मापी के निर्देश दिए गए है। जमीन की मापी हो जाने के बाद अग्रेतर काररवाई की जाएगी। गौरतलब है कि स्थानीय व्यक्ति की ओर से रविवार की सुबह से अचानक मिट्टीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा था।

- Advertisement -

इसके संबंधित खबर देशज टाइम्स में प्रकाशित होते ही प्रशासन एक्शन के मूड में गया। उक्त भूमि पर इसी तरह कथित भूस्वामी के सामने जाने के कारण अब तक बेनीपट्टी में बस पड़ाव की समस्या का निदान नहीं हो पाया है।खबर छपते ही बेनीपट्टी मुख्यालय के बस पड़ाव स्थल से अतिक्रमण हटाने में जुटा महकमा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद चुनाव: खाली 10 सीटों पर EC का बड़ा ऐलान, चुनावी बिसात बिछानी शुरू!

बिहार विधान परिषद चुनाव: बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की खाली हो रही नौ सीटों और एक उपच

Bihar Tourism: 14 देशों के 42 विदेशी इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स दिखाएंगे बिहार के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव की अनोखी झलक, जानिए...

Bihar Tourism: बिहार की धरती, जिसे ज्ञान और विरासत की खान कहा जाता है, अब दुनिया के सामने अपनी पूरी चमक बिखेरने को तैयार है। राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय के सा

बिहार के 10 लाख घरों में लगेंगे Solar Panels: CM ने दिए तेज़ निर्देश, मिलेगी मुफ्त बिजली!

Solar Panels: बिहार के घरों में अब बिजली के बिल से आजादी मिलने वाली है! राज्य सरकार ने एक बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है, जिसके तहत 10 लाख घरों को रोशन करने क

Bihar Tourism: बिहार सरकार का अनोखा फरमान, कर्मचारियों को अब हर 3 महीने में परिवार संग करना होगा ‘पर्यटन’

Bihar Tourism: बिहार सरकार ने एक ऐसा फरमान जारी किया है, जिसने सबको चौंका दिया है। अब राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को हर तीन महीने पर... #SamratChoudhary #BiharTourism #बिहार_सरकार