spot_img

पिता का आचरण पहले से ही था चरित्रहीन, बेटा भी निकला कलयुगी, कर डाला मां का मर्डर, गला दबाकर नाना के घर मार डाला

spot_img
- Advertisement -

बिहार में रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत हसना डीह गांव में मंगलवार की देर रात एक बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मृतका 40 वर्षीय लाखो देवी कोचस थाना क्षेत्र के विशोपुर गांव निवासी राधा साह की पत्नी थीं। आस-पड़ोस के लोगों ने आरोपित बेटे प्रिंस कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा है।

- Advertisement -

घटना के बारे में पड़ोसी जगरनाथ साह ने बुधवार को बताया कि पिता का आचरण ठीक नहीं होने की वजह से बचपन से ही प्रिंस को उसकी मां साथ लेकर मामा गांव हसना डीह में रहती थी। कई दिनों पूर्व से प्रिंस अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था। प्रिंस और उसकी मां और नानी ही घर पर रहते थे। आरोपित के नाना की पूर्व में ही मृत्यु हो गई है तथा मामा और मामी मधेपुरा में नौकरी करते हैं।

घटना के वक्त भी यही तीनों घर में मौजूद थे। देर रात खान खाकर मां नानी के साथ कमरे में सो रहे थे तभी प्रिंस दरवाजा खुलवा कर उनके साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने नानी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। प्रिंस ने मां की घर के आंगन में ही गाला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपित एकलौता पुत्र है। घटना को अंजाम दे भाग रहे प्रिंस को पकड़कर आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गांव पहुंच आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...