back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

सीतामढ़ी से पूजा में शामिल होकर बाइक से अपने घर दरभंगा लौट रही महिला को वाहन ने कुचला, हादसे में मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। जाले औराइ पथ के भाउर खराका गांव के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल महिला कछुआ पंचायत के भीषम टोल निवासी अमर राय की 53 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गई।
सुनीता बीते नौ मई की दोपहर एक रिश्तेदार के यहां रुन्नीसैदपुर प्रखंड के कौड़िया लालपुर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित पूजा में शामिल होने गई थी। पूजा संपन्न होने के बाद वह अपने एक रिश्तेदार की बाइक पर सवार होकर अपने घर कछुआ वापस लौट रही थी।
अपने घर वापस लौटने के दौरान उन्हें सीमावर्ती सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के भाऊर खड़का मुख्य पथ में अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गयी।
परिजनों ने इलाज के लिए बोखरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हे चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार सुनीता देवी सीतमढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के कौड़िया लालपुर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित पूजा में शामिल होने गई थी। पूजा संपन्न होने के बाद वह अपने एक रिश्तेदार की बाइक पर सवार होकर अपने घर कछुआ वापस लौट रही थी।

यह भी पढ़िए
सात वर्षों से था फरार हुआ गिरफ्तार

- Advertisement -
जाले पुलिस ने सात वर्षों से फरार आरोपी को नाटकीय अंदाज में जाले पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को जाले थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय के नेतृत्व में पुअनि राकेश राय पुलिसवलों के सहयोग से थाना क्षेत्र के मल्लिकपुर गांव में छापामार कर वारेंटी रामश्रेष्ट सहनी के पुत्र प्रमोद सहनी को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में जाले थानाध्यक्ष श्री पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बीते 2015 में लड़की के अपहरण कांड का आरोपी है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri पर शिवमय हुआ जाले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा इलाका, शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Renault Duster: तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर आ रही है नए अवतार में, जानें क्या मिलेगा खास!

लॉन्च से पहले जानें नई Renault Duster के दमदार अपडेट्सनई Renault Duster का इंजन...

RRB NTPC परीक्षा तिथि घोषित: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB NTPC: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए...

आज इन Stock Market शेयरों पर रहेगी निवेशकों की पैनी नज़र, जानिए क्यों

Stock Market Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में निवेश की दुनिया हर पल बदलती रहती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें