spot_img

बारात में फसाद, दो सगे भाइयों की हत्या, एक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर दूसरे की चाकू से गोंद डाला

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के बथना प्रदुमन छपरा गांव में बरात को लेकर हुई विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो सगे भाईयों की हत्या कर दी गई। मृतक बथना के प्रदुमन छपरा गांव स्थित वार्ड संख्या दो के निवासी स्व. सुरेश ठाकुर के पुत्र नितेश ठाकुर व प्रिंस ठाकुर हैं।

- Advertisement -

नीतेश को पीटकर मार डाला गया, जबकि प्रिंस की चाकू लगने से मौत हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में आरोपितों के घर पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि इसी महीने प्रिंस ठाकुर की शादी होने वाली थी। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में तनाव की स्थिति देख पुलिस कैप कर रही है।

- Advertisement -

उक्त गांव में गुरुवार की रात बरात आई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बरात की विदाई के बाद यह विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में लोग इस कदर हिंसक हो गए कि नीतेश की लाठी डंडे से पीटकर जान ले ली। छोटे भाई की पिटाई की सूचना पर पहुंचे बड़े भाई प्रिंस को भी लोगों ने नहीं छोड़ा।

- Advertisement -

भीड़ ने प्रिंस को चाकू से गोंद डाला। गम्भीर स्थिति में घायल प्रिंस कुमार को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए मोतिहारी ले आया गया। जहां इलाज के दौरान ही एक निजी नर्सिंग में उसने शुक्रवार की सुबह दम तोड़़ दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath

Patna News : पटना PMCH का बड़ा फैसला: सांस के मरीजों को मिलेगी 24 घंटे तत्काल सुविधा, क्या बदल जाएगा बिहार का हेल्थकेयर?

पटना के PMCH में अब 24 घंटे रेस्पिरेटरी इमरजेंसी यूनिट शुरू हो गई है। यह इकाई फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार प्रदान करेगी,#PatnaHealth,#PMCH,#RespiratoryCare

Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

बिहार के रोहतास जिले में भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बीमार पड़ गईं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह पहली घटना नहीं है; पहले भ#SasaramNews,#BiharPolice,#PoliceTraining