spot_img

नवविवाहिता की हत्या कर शव को भाई के सामने ही जलाया, विरोध करने पर पीटा

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां एक साल पहले शादी हुई युवती संगीता की पहले ससुराल वालों ने हत्या कर दी। भाई संजय कुमार को तबीयत खराब रहने की जानकारी देकर बुलाया और जब वह पहुंचा तो उसके सामने ही बहन की चिता को आग लगा दी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

विरोध करने पर भाई को भी पीटा। मामला जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पशुरामपुर कसवा टोला का है, जहां दहेज की सूली पर एक और नवविवाहिता का चढ़ा दिया और हद यह साक्ष्य मिटाने के लिए लाश को भी जला दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, भाई संजय कुमार ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। इसमें कहा है किकल शुक्रवार को फोन कर उसे बताया गया कि उसकी बहन की तबीयत खराब है।इस सूचना पर जब अपनी बहन के ससुराल पहुंचा तो बताया कि वो मर गयी है वही देखा कि उसका शव घर से कुछ दूरी पर जलाया जा रहा है।मैने जब वहां जाना चाहा तो मेरे साथ मारपीट की गयी।उसके बाद स्थानीय थाने को सूचित किया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को संजय ने बताया कि अपनी बहन संगीता की शादी गत 18 जून 2021 को पशुरामपुर गांव निवासी सिपाही महतो के पुत्र विनोद महतो के साथ किया था। शादी के बाद से ही दहेज मे बोलेरो गाड़ी की मांग की जा रही थी।

पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि संगीता के परिजन के आवेदन पर पति विनोद महतो के साथ अमित महतो,सिपाही महतो,दिनेश महतो, पूजा देवी,ललिता देवी,कोल्हाई महतो,राजकुमार महतो व रौशन कुमार समेत अन्य ग्रामीणो पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होने बताया कि घटना के बाद सभी फरार है।जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath

Patna News : पटना PMCH का बड़ा फैसला: सांस के मरीजों को मिलेगी 24 घंटे तत्काल सुविधा, क्या बदल जाएगा बिहार का हेल्थकेयर?

पटना के PMCH में अब 24 घंटे रेस्पिरेटरी इमरजेंसी यूनिट शुरू हो गई है। यह इकाई फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार प्रदान करेगी,#PatnaHealth,#PMCH,#RespiratoryCare

Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

बिहार के रोहतास जिले में भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बीमार पड़ गईं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह पहली घटना नहीं है; पहले भ#SasaramNews,#BiharPolice,#PoliceTraining