back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

सीतामढ़ी के लखनदेई नदी पर बने तटबंध का निरीक्षण कर सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से उड़े, इधर उनके जाते ही टूट गया तटबंध

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी तह तक पहुंच चुकी हैं कि हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। मामला सीतामढ़ी का है जहां कमजोर बांध भी जैसे सीएम नीतीश कुमार के निरीक्षण का इंतजार कर रहा था। जैसे ही नीतीश कुमार निरीक्षण कर हेलीकॉप्टर से आसमान में उड़े वैसे ही बांध का भी सब्र टूट गया और फिर जो हुआ पढ़िए पूरी खबर 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सीतामढ़ी जिले में दशकों से निर्जीव पड़ी लखनदेई नदी की उड़ाही का कार्य को देखने खुद नीतीश कुमार पहुंचे थे। वे काफी देर तक रुककर वहां सूखी पड़ी नदी को निहारते रहे लेकिन जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर हवा में उड़ा, वैसे ही लखनदेई नदी के तटबंध पर बनाया गया बांध टूट गया। देखते-ही-देखते पानी पूरे गांव में भर गया।

- Advertisement -

लोगों ने बताया कि अगर पानी इसी तरह देर रात तक बहता रहा तो पानी गांव में प्रवेश कर जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अभी नदी की ये स्थिति है तो बारिश के समय क्या होगा। संभावित बाढ़ से इलाके के करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित हो सकती है। लोगों का कहना है कि सरकार को पहले बांध की मजबूती से निर्माण करा देती फिर नदी की उड़ाही कराती।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी विशेषाधिकार हनन नोटिस: लोकसभा में गर्माया सियासी पारा, कांग्रेस ने BJP को दिया राहुल के सवालों का जवाब देने का खुला चैलेंज

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित खाप-खोपराहा में सीएम नीतीश कुमार लखनदेई नदी की उड़ाही का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सीएम ने नए निर्माणाधीन बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके बाद उन्होंने प्रस्थान किया। हेलीपैड से नीतीश के हेलीकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरा वैसे ही बांध का भी सब्र टूट गया। गांव के भीतर पानी तेज गति से भरने लगा। पानी का बहाव इतना तेज था कि खेतों से होते हुए नदी का पानी गांव की तरफ बहने लगा। इसे देखकर ग्रामीण घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Huawei Mate 80 Pro: डिजाइन और लॉन्च ने बढ़ाई स्मार्टफोन लॉन्च की सरगर्मी

Smartphone Launch: हुवावे मेट 80 प्रो (Huawei Mate 80 Pro) के ग्लोबल लॉन्च की...

जसप्रीत बुमराह पर पत्नी संजना गणेशन ने की ऐसी टिप्पणी, फैंस बोले – ‘ये तो क्लीन बोल्ड हो गए!’

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के सबसे घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान पर अपनी...

Mira Rajput: शाहिद कपूर की खूबसूरत पत्नी की लाइफस्टाइल और नेटवर्थ कर देगी आपको हैरान!

Mira Rajput News: बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर की...

Mahindra Vision Series: महिंद्रा की नई ‘विजन सीरीज’ से बदलेगा भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार का चेहरा!

Mahindra Vision Series: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा हमेशा से एक मजबूत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें