back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga News: पूछती है बिरौल अनुमंडल की 50 हजार आबादी… हे सरकार! तुम तो ठहरे कागजी! साथ क्या निभाओगे…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल अनुमंडल के लोगों को आखिरकार कब पक्की सड़क नसीब होगी यह अब धैर्य के टूटने का सवाल बन चुका है। लोग पूछ रहे आखिर, ये सड़कें बनेंगी भी या यूं ही सड़कों पर टेंट गाड़कर विरोध करना पड़ेगा। यह प्रश्न अब लोगों के जेहन में उतरना भी बंद हो चुका है और इस सुशासन में एक अदद पक्की सड़कों के लिए यूं ही लोग वोट देकर भी मायूसी पाले बैठे रहेंगे। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की यह खास रिपोर्टDarbhanga News: पूछती है बिरौल अनुमंडल की 50 हजार आबादी... हे सरकार! तुम तो ठहरे कागजी! साथ क्या निभाओगे...
आपसी तालमेल बना रोड़ा 
ग्रामीण इलाके को स्टेट हाइवे से जोड़कर लोगों के बीच यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने में सरकार की मानसिकता भले ही पोजेटिव हो, लेकिन संबंधित विभाग में नीचे के अधिकारी एवं संवेदक के बीच आपसी तालमेल नहीं रहने के कारण व आवंटन की कमी से बिरौल अनुमंडल क्षेत्र की हजारों आबादी को आज भी पक्की सड़क नसीब नहीं हो पाई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नवोदय विद्यालय में Swachhata Abhiyan का शंखनाद, 500 पौधे लगाकर छात्र देंगे हरियाली और स्वच्छता का संदेश

कहां-कहां किस-किस प्रखंड में है ये परेशानीDarbhanga News: पूछती है बिरौल अनुमंडल की 50 हजार आबादी... हे सरकार! तुम तो ठहरे कागजी! साथ क्या निभाओगे...इसमें कुशेश्वरस्थान, बिरौल, गौड़ाबौराम, किरतपुर प्रखंड के कई गांव शामिल हैं। गौड़ाबौराम प्रखंड के एसएच 17 मुख्य पथ से परसराम, गनौनी होते हुए पीएमजीएसवाई नदैय तक सड़क निर्माण में 2 करोड़ 98 लाख 57 हजार 905 राशि खर्च होंगे।

- Advertisement -

कार्य शुरू करने की तिथि और अंत…सब ठहरे कागजी

- Advertisement -

इसके लिए ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल बिरौल ने 29 दिसंबर 2020 को क्षेत्रीय विधायक स्वर्णा सिंह के हाथों शिलान्यास करवाकर 50 हजार आबादी के मायूस चेहरे पर मुस्कुराहट ला दिया। विभाग की ओर से 4 किमी लम्बाई वाले इस सड़क पर कार्य प्रारंभ करने की तिथि 4 दिसंबर 20 तथा निर्माण कार्य समाप्त करने की तिथि 31 दिसंबर 21 निर्धारित किया गया था।

तमतमा रहे लोगों के चेहरों पर मरहम लगाएगा कौन?Darbhanga News: पूछती है बिरौल अनुमंडल की 50 हजार आबादी... हे सरकार! तुम तो ठहरे कागजी! साथ क्या निभाओगे...इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य दो वर्षों में पूरा नहीं होने से लोगों की मुस्कुराहट वाले चेहरे आक्रोश में परिवर्तित हो गया है। ग्रामीणों मे रोहित सिंह,राजीव सिंह, अमोल चौपाल, मनमोहन चौधरी, नीतीश सिंह, मनोज साह सहित कई लोगों ने बताया कि विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक के बीच तालमेल नहीं बैठने व मनमानी से सड़क निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इसे देखने की फुर्सत विभाग को नहीं है। कई लोगों ने बताया कि विभागिय अभियंता एवं संवेदक की गलत कार्यशैली से सरकार एवं जनप्रतिनिधि को बदनाम होना पड़ रहा है।

संवेदक मो.अकरम जावेद का कहना है
कि नदैय से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है। सड़क के जमीन को खाली नहीं कराये जाने के कारण गनौनी गांव में दो जगहों पर एवं परसरमा मे निर्माण कार्य महिनों से बाधित है। इसकी सूचना विभाग को पूर्व मे दिया जा चुका है। परसरमा से बजरंग चौक तक निर्माण कार्य रूका हुआ था। इस क्षेत्र में 18 मई से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sanskrit University Election: 4 दशक बाद जगी उम्मीद, सीनेट सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया तेज, जानिए कब होगी वोटिंग?

…और जब बजरंग चौक पर जुटा मजमा
जानकारी के अनुसार, बजरंग चौक से नदैय तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने को लेकर पिछले दिन मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए बिरौल-सहरसा राज्य पथ 17 को घंटों जाम कर दिया था। एसडीएम संजीव कुमार कापर एवं एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दरभंगा बनेगा Solar City...बड़ी खबर पढ़िए... अब सूरज की रोशनी से जगमगाएगा पूरा शहर, जानिए क्या है केंद्र का बड़ा एक्शन
विधायक स्वर्णा सिंह का कहना है
विधायक बनने के बाद मेरी ओर से विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2020 में प्रथम शिलान्यास इस सड़क का किया गया। सड़क निर्माण कार्य 15 जून तक पूरा करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया है।
विधायक बनने के बाद मेरी ओर से विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2020 में प्रथम शिलान्यास इस सड़क का किया गया। सड़क निर्माण कार्य 15 जून तक पूरा करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया है।

यह सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है। विधायक बनने के बाद मेरी ओर से विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2020 में प्रथम शिलान्यास इस सड़क का किया गया। सड़क निर्माण कार्य 15 जून तक पूरा करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया है। इससे जनता को पक्की सड़क की सुविधा जल्द मिल सके। साथ ही समय सीमा तक कार्य पूरा नहीं करने पर संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Netflix पर Kohra Season 2 का धमाका, ये है साल की सबसे धाकड़ क्राइम थ्रिलर!

Kohra Season 2 News: सस्पेंस और थ्रिलर का ऐसा जबरदस्त तड़का कि आप अपनी...

JEE Main परिणाम तिथि में बदलाव: छात्रों के हित में NTA का बड़ा फैसला!

JEE Main परिणाम तिथि में बदलाव: छात्रों के हित में NTA का बड़ा फैसला!JEE...

स्वप्न शास्त्र: सपनों में स्वादिष्ट भोजन देखना – क्या है इसका गहरा अर्थ?

Swapan Shastra: सपनों की दुनिया रहस्यमयी होती है, जो हमें भविष्य के कई शुभ-अशुभ...

भारत-अमेरिका Trade Deal: SBI रिपोर्ट का बड़ा दावा, भारत को मिलेगा 90 अरब डॉलर का फायदा!

Trade Deal: हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच संपन्न हुई ट्रेड डील...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें