back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा में बच्चों के फसाद में खूनी झड़प, घर में घुसकर ईंटें बरसाई, लूटपाट, घर में तोड़फोड़, एक दर्जन से अधिक जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद बढ़कर दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष में बदल गया। पढ़िए पूरी खबर

इस मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी रेफरल अस्पताल में इलाजरत हैं। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के विरुद्ध जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्रथम पक्ष के मुरैठा गांव की प्रेमा चौपाल की पत्नी उर्मिला देवी ने मुरैठा गांव के लक्ष्मण चौपाल राजा चौपाल होरिल चौपाल नारायण चौपाल समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उसने बच्चों के विवाद को लेकर मां बेटे को ईंट पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर हुए उसके घर को तोड़ने का भी आरोप लगाई है।
दूसरी ओर, मुरैठा गांव के संतोष चौपाल के पत्नी वविता देवी ने जाले थाना में दिए आवेदन में हुए प्राथमिकी दर्ज आरोप है की बच्चो के बीच खेल-खेल में हुई लड़ाई को मुद्दा बनाकर प्रेमा चौपाल समेत नारायण चौपाल रामाशीष चौपाल समेत सात लोगों ने इसके घर पर लाठी डंडा रोड़ा पत्थर से हमला कर उसकी सासू मां सतिया देवी, नारायण चौपाल समेत आठ लोगों को हमला कर घायल करते हुए उसके घर में घुसकर पेटी उठाकर ले भागा है, उक्त पेटी में चांदी का पायल एवम पांच हजार रुपए होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri पर शिवमय हुई केवटी, मंदिरों में गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे, भक्तों की आस्था का दिखा सैलाब
सभी घायलों की चिकित्सा जाले रेफरल अस्पताल के डॉ. भगवान दास की देखरेख में दोनों पक्षों के घायलों का इलाज किया जा रहा है।

जाले थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने कहा कि दोनों ओर से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Renault Duster: तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर आ रही है नए अवतार में, जानें क्या मिलेगा खास!

लॉन्च से पहले जानें नई Renault Duster के दमदार अपडेट्सनई Renault Duster का इंजन...

RRB NTPC परीक्षा तिथि घोषित: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB NTPC: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए...

आज इन Stock Market शेयरों पर रहेगी निवेशकों की पैनी नज़र, जानिए क्यों

Stock Market Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में निवेश की दुनिया हर पल बदलती रहती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें