back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में पांच विद्यालय प्लस टू इंटर स्तरीय विद्यालय में अपग्रेड, अब कराइए नामांकन

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के पांच उत्क्रमित मध्य विद्यालय को प्लस टू इंटर स्तरीय विद्यालय में अपग्रेड कर दिया गया है। इससे छात्राओं सहित अभी अभिभावकों में खुशी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जाले प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय राढी सहित प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय रेवढ़ा, उच्च माध्यमिक विद्यालय पौनद, उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधौली, उच्च माध्यमिक विद्यालय जाले उत्तरी को प्लस टू इंटर स्तरीय शैक्षणिक सत्र 22-24 में विज्ञान तथा तथा कला में मान्यता दी गई है।
इन विद्यालय को  मिली मान्यता की सूचना पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियो में सरकार के साथ साथ शिक्षा विभाग के प्रति विश्वास जगी है। बताते चलें कि शैक्षणिक सत्र  वर्ष 22-24 में इंटर स्तरीय विज्ञान तथा कला में नामांकन के लिए प्रत्येक विद्यालय में 120=120 कुल 240 छात्रों के नामांकन के अनुमति बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के निदेशक की ओर से
 दी गई है। 19 मई 2022 से इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
पंचायत स्तर पर उत्क्रमित कर इंटर स्तरीय विद्यालय बनाकर उसमें नामांकन होने की  खबर से छात्र एवं अभिभावकों विशेषकर ग्रामीण परिवेश के छात्रों को इसका लाभ देखने को मिलेगा।
प्रथम वर्ग से 10वीं कक्षा के उत्तीर्ण छात्रा खुशबू कुमारी संध्या कुमारी तुलसी कुमारी मुकुल कुमार अंकिता कुमारी नाजिया परवीन कुमकुम कुमारी आदि को जब इस संबंध में जानकारी मिली तो,उन्होंने पूछने पर बताया कि विश्वास नहीं हो
पा रहा है कि जहां हम जिस विद्यालय में पहले  वर्ग में नामांकन करवाया था, वह विद्यालय आज 12वीं तक हम वहां पढ़ सकती हूं।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामलला कुशवाहा ने कहा कि सरकार के हम सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सरकार नारी शिक्षा के विकास के लिए सतत प्रयासरत रही है। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य शिवभक्त झा ने कहा कि इस निर्णय को मील का पत्थर बताते हुए हर्ष व्यक्त किया है, विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि मेरे कार्यकाल के समय ही इसे होना निश्चित कर दिया गया था, इसके लिए शिक्षा विभाग को मैं हृदय से धन्यवाद देती हूं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Board 10th Exam: बेनीपुर में परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू, मोबाइल-स्मार्ट वॉच पर पाबंदी, जान लें ये सख्त नियम
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Renault Duster: तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर आ रही है नए अवतार में, जानें क्या मिलेगा खास!

लॉन्च से पहले जानें नई Renault Duster के दमदार अपडेट्सनई Renault Duster का इंजन...

RRB NTPC परीक्षा तिथि घोषित: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB NTPC: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए...

आज इन Stock Market शेयरों पर रहेगी निवेशकों की पैनी नज़र, जानिए क्यों

Stock Market Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में निवेश की दुनिया हर पल बदलती रहती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें