back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 28, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह पर मुकदमा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के मुजफ्फरपुर में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने पान मसाला और गुटखा का प्रचार करने को लेकर मुजफ्फरपुर सीजीएम कोर्ट में गुरुवार को चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले पर 27 मई को सुनवाई होगी।

- Advertisement -

सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने कहा कि अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह अपने स्टारडम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के असंख्य लोग इन कलाकारों से काफी प्रभावित हैंमुजफ्फरपुर में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह पर मुकदमा लेकिन ये कलाकार लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे आहत होकर ही उन्होंने मुजफ्फरपुर के सीजीएम कोर्ट में आईपीसी की धारा 467, 468, 420, 120बी, 311 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

- Advertisement -

तमन्ना हाशमी ने बताया तकि मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन के साथ शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह के ऊपर आईपीसी धारा 467, 468, 420, 120बी और 311 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। अदालत ने स्वीकार करते हुए इस मुकदमे की सुनवाई 27 मई को रखा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला में केजरीवाल-सिसोदिया की जीत पर CBI का पलटवार, हाई कोर्ट में दी चुनौती

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पान मसाला और गुटखा के विज्ञापन को लेकर काफी विवाद हुआ था। अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान एक पान मसाला के विज्ञापन में नजर आए थे। इसको लेकर अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

परिवादी ने बताया कि यह सभी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती हैं। इन्हें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक फॉलो करते हैं। इनसे प्रेरणा मिलती है. इनसे सीखते हैं। लेकिन, इस तरह से पान मसाला का प्रचार करने से लोगों और समाज पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा। बच्चों की मानसिकता पर गलत असर पड़ेगा। वे गलत रास्ते पर चलेंगे। इसी से आहत होकर उन्होंने परिवाद दायर कराया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में बेस्ट Electric Scooter: लंबी वारंटी और शानदार फीचर्स के साथ!

Electric Scooter: अगर आप पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और...

धुरंधर 2 को लेकर यामी गौतम का बड़ा खुलासा, बोलीं – फिल्म देख कर मैं भावुक हो गई!

Dhurandhar 2 News: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई और दर्शकों के दिलों पर...

दिल्ली सरकारी स्कूल एडमिशन 2026-27: आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और पात्रता की पूरी जानकारी

Delhi Government School Admission: दिल्ली में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों...

Public Provident Fund: क्या एक से ज्यादा खाते खोलना संभव है? जानें PPF के फायदे और नियम

Public Provident Fund: भारत में लंबी अवधि के लिए सुरक्षित और टैक्स-फ्री बचत योजनाओं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें