back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

बिहार के युवक से पहली ही नजर में प्यार कर बैठी फिलिंपिंस की युवती, फिर लिया सात फेरे, बंध गए शादी के बंधन में

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार की युवक धीरज प्रसाद खरवार को भा गई फिलिंपिंस की युवती वेलमुन डुमरा। दोनों में पहली ही नजर में पहला प्यार ऐसा हुआ कि दोनों ने इस प्यार की खुमारी में शादी के बंधन में बंधने का फैसला ही नहीं लिया बल्कि उसके साथ ही सात फेरे लेकर जीवन भर साथ रहने की कसम निभा ली है। मामला गोपालगंज का है जहां, एक युवक के साथ फिलिपिंस की युवती ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi School Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के नामी स्कूल में बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जानकारी के अनुसार, फुलवरिया प्रखंड के मुरार बतराहा गांव में हुई इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा है। पूरा गांव वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचा। शादी के बाद दोनों ने फिलिपिंस में ही रहने का फैसला लिया है।

- Advertisement -

विदेशी महिला यानी फिलिंपिंस में रहने वाली युवती मार्केटिंग डीलर वेलमुन डुमरा की शादी होटल मैनेजर धीरज प्रसाद खरवार से हुई है। खरवार फुलवरिया प्रखंड के मुरार बतराहा के रहने वाले हैं। दोनों फिलिपिंस में नौकरी करते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  West Bengal News: बंगाल में चुनावी शंखनाद, West Bengal Assembly Election से पहले केंद्र का बड़ा एक्शन, 480 कंपनियां होंगी तैनात

वेलमुन डुमरा ने कहा कि वहां सेल्समैन का काम करती थी, जहां पर भारतीय मूल के धीरज से मुलाकात हुई। पहली मुलाकात के बाद प्यार हो गया। इतना ही नहीं, वह दिल दे बैठी और अब शादी कर ली। दोनों एक साथ रहेंगे।

वेलमुन डुमरा शादी में स्पेशल वीजा लेकर भारत आई है। उनके माता-पिता को वीजा नहीं मिल पाने से जिसके चलते शादी में शरीक नहीं हो पाए। धीरज प्रसाद खरवार के परिवार वाले और गांव वाले शादी से बहुत खुश हैं। शादी में शामिल होने आए लोगों ने कहा कि आज दुनिया बदल रही है। ऐसे ही हम सबको बदलना होगा। धीरज खरवार के भाई नीरज खरवार पंकज खरवार ने कहा कि भाई ने जो किया है काफी अच्छा किया है हम सब उनके साथ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holika Dahan 2026: जानें होलिका दहन में किन लकड़ियों को जलाना है अशुभ

Holika Dahan: फाल्गुन पूर्णिमा की पावन तिथि पर होलिका दहन का पर्व मनाया जाता...

AP Assistant Professor Recruitment: आंध्र प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के 145 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

AP Assistant Professor Recruitment: आंध्र प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना...

Ravichandran Ashwin ने Axar Patel को बाहर करने पर उगली आग, बोले- IPL की रणनीति ICC टूर्नामेंट में नहीं चलती!

Ravichandran Ashwin: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें