spot_img

अवैध संबंध की शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या, लाश को गमछे में लपेटकर नदी किनारे फेंका

spot_img
- Advertisement -

वादा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां अवैध संबंध की शक में एक महिला की हत्या कर दी गई है। हत्या में पति समेत ससुरावालों पर शक है। बताया जाता है, कल ही पति बाहर से आया था और आज शनिवार की सुबह महिला की लाश गमछे में लिपटी मिली है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि गला घोटने का निशान साफ तौर पर दिखाई पड़ता है। वहीं, आशंका है कि इस हत्याकांड में और भी कई लोग शामिल हैं। मामला, जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के मंझौली नवाडीह गांव का है जहां नदी किनारे शनिवार की सुबह विवाहिता नवाडीह निवासी मुसाफिर यादव की 29 साल की पुत्री निर्मला देवी की लाश मिली है। उसकी हत्या कर शव को मंझौली नदी में फेंक दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब स्थानीय लोग नदी किनारे शौच के लिए गए तो वहां लाश देखकर हतप्रभ रह गए। तत्काल स्थानीय लोगों ने महिला को पहचान लिया। शुक्रवार को ही निर्मला का पति जो फतेहपुर में ग्रामीण चिकित्सक है,घर आया था। निर्मला देवी की निर्मम हत्या कर शव को नदी किनारे फेंकने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई।

- Advertisement -

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है। हत्या कैसे और कब हुई इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो पायी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या महिला की गला दबाकर हत्या कर एक गमछा में लपेटकर फेंक दिया गया है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। निर्मला को एक पुत्र व एक पुत्री है। निर्मला के परिजनों ने पति समेत अन्य लोगों पर हत्या करने की बात पुलिस को कही है। अनुसंधान चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga में अब नहीं आएगा बिजली बिल! बड़ा तोहफा, 7902 घरों में लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल, जानिए

दरभंगा जिले में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के पहले चरण में 7902 घरों में मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस योजना का शुभारंभ किय#DarbhangaNews,#PMSuryaGhar,#SolarPanelBihar

Rashifal: खुशखबरी! 15 जून को बन रहा गजकेसरी योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

15 जून को ज्येष्ठ अमावस्या, मिथुन संक्रांति और गजकेसरी राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है। जानें कैसे यह दिन सभी 12 राशियों के लिए आय में वृद्धि, करियर में सफलता य#RashifalToday,#GajkesariYoga,#HoroscopeHindi

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident