

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के खेसर गांव में बिजली प्रवाहित विद्युत खंभा में आई करंट से एक साढ़ की मौत हो गई।
यह घटना खेसर गांव के नागों साव के घर के नजदीक रविवार की अहले सवेरे की है। सवेरे सात बजे आई बारिश से भींगे साढ सीमेंट के बिजली पोल के निकट से गुजरने के दौरान पोल में लगी अर्थिंग के तार में करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : हमारे पास भी है बंद फव्वारा…सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ
बिजली के करंट से साढ की मौत की खबर से स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष देखा जा रहा है। खेसर के ग्रामीण तक्षण गांव के उत्तरी सड़क किनारे विद्युत पावर सव स्टेशन पहुंचे एवम बिजली लाइन कटवाकर साढ़ को उक्त स्थल से हटाया। बाद में ग्रामीण आपसी सहयोग से साढ़ को कफन में लपेट कर दफन किया।
यह भी पढ़ें : हमारे पास भी है बंद फव्वारा…सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली पवार सब स्टेशन में बिजली मिस्त्री उपलब्ध रहते हुए गांव के लुंजपुंज लटक रहे बिजली तारों को ठीक करने की जरूरत नहीं तो अधिकारियों को है, नहीं कर्मचारियों को। बिजली विभाग के लापरवाही के कारण पोल में लगे अर्थिंग तार में आए करंट करंट के चपेट में आज साढ की मौत हुई।
यह भी पढ़ें : हमारे पास भी है बंद फव्वारा…सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

