back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा में खेत से मिट्टी काटने से मना करने पर पिता-पुत्र और चाचा पर जानलेवा हमला, जेवरात और कैश भी लूटे, तीनों की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव में खेत से जबरन मिट्टी काटने से मना करने पर पिता-पुत्र और चाचा को रॉड और लाठी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

सभी घायलों सुधीर साह, सुनील साह और इनके चाचा चुन्नी साह को रेफरल जाले रेफरल अस्पताल में इलाज किया गया जा रहा है।

घटना बीते शनिवार की देर शाम की है। इस मामले में पीड़ित मिश्रीलाल साह के पुत्र सुधीर कुमार साह ने मुरैठा गांव के बैजनाथ साह उर्फ बैजू साह समेत उनके दो पुत्रों उदित साह और चंदन साह पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखा रहा था फरार वारंटी, केवटी पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि सीधे पहुंचा हवालात

प्राथमिकी में कहा है कि उनकी खेत में बैजनाथ साह उर्फ बैजू साह जबरन मिट्टी काट रहा था। इसको लेकर जब वह पूछताछ करने उनके घर गए तो उपरोक्त आरोपियों ने मारपीट कर घायल ही नहीं किया गले से सोने का चैन, घड़ी और चाचा चुन्नी की जेब से सात हजार रूपया भी छीन लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News:आधी रात को Kusheshwarsthan में आग का तांडव, 5 घर जलकर राख, 2 महिलाएं झुलसीं | Kusheshwarsthan Fire News

थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने पूछे जाने पर देशज टाइम्स को बताया कि वादी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पदाधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 16 फरवरी 2026 – शिव आराधना का विशेष दिन

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग: 16 फरवरी 2026 – शिव आराधना का विशेष दिन Aaj...

Free Fire MAX Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का सुनहरा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire MAX...

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें