

राजधानी पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में बढ़ते अपराध को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसको लेकर विरोध जताया है।
साथ ही, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बढ़ते अपराध पर कड़े रूख दिखाते हुए पुलिस प्रशासन की कार्य संस्कृति पर सीधा सवाल उठाया है। साथ ही पूरे मामले को सीएम नीतीश कुमार को अवगत कराकर विरोध जताने की बात कही है। पढ़िए पूरी खबर
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ डीएम और एसपी के ट्रांसफर से काम नहीं चलेगा। अधिकारियों के मानसिकता का बदलना पड़ेगा। भ्रष्ट अधिकारियों को जल्द से जल्द हटाना चाहिए। उन्होंने कई अधिकारियों के नाम लेते हुए अपराध के मुद्दे पर आवाज़ उठाई।
उन्होंने कहा बिहार में बढ़ रहे अपराध की संख्या को लेकर विधासभा में हमारी कमेटी मौन नहीं रहेगी। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इससे अवगत कराएंगे। इसको लेकर हम ऊपर तक आवाज़ उठाएंगे। आगे चलकर इससे बिहार की छबि खराब होगी।
बिहार में अपराध की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने पुलिस प्रशासन के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। अच्छे अधिकारियों को हटाकर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए जवाबदेही भी तैयार कर लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पिपरिया में आज फिर मर्डर हुआ है।


